Wednesday, September 23, 2026
Home Madhya Pradesh Gwalior Gwalior News: 40 गांवों में 10 दिन से बिजली गुल, सूखने की...

Gwalior News: 40 गांवों में 10 दिन से बिजली गुल, सूखने की कगार पर धान की फसल; किसानों ने बिजली कंपनी कार्यालय घेरा

Gwalior News
Gwalior News

Gwalior News: ग्वालियर: ग्वालियर के भितरवार ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले लगभग 40 से ज्यादा गांवों की फसल बर्बाद होने के कगार पर है। और यही वजह है कि ये किसान आज ग्वालियर के रोशनी घर स्थित बिजली कंपनी के कार्यालय का घेराव कर रहे हैं। किसानों का आरोप है कि बड़ेरा भारस रामपुर तोड़ा ऐराया रामनगर निहोना जुझारपुर लदवाया कछौआ समेत भितरवार ब्लॉक के 40 गांवों में पिछले दस दिन से बिजली नहीं है और इसके चलते वे अपने खेतों में पानी‌ नहीं दे पाए हैं। ग्वालियर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री का‌ गृह जिला है और जब उनके गृह जिले में किसानों को बिजली नहीं मिल रही तो बाकी प्रदेश का‌ हाल समझा जा सकता है।

Gwalior News: किसानों का दर्द है कि 40 गांवों को बिजली की सप्लाई देने वाला बड़ा ट्रांसफॉर्मर पिछले दस दिनों से खराब पड़ा है जिसके चलते खेतों में पानी की मोटर का संचालन नहीं हो पा रहा और ज्यादा पानी वाली धान की खेती सूखने‌ के कगार पर है। हालांकि इस मामले में बिजली कंपनी के ग्रामीण उप महाप्रबंधक पी आर पाराशर का कहना है कि दो तीन दिन पहले ट्रांसफार्मर खराब हुआ था जिसे जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा।

 

Gwalior News: वहीं‌ किसानों की फसल सूखने के सवाल पर उन्होंने चुप्पी साध‌‌ ली। लेकिन बिजली समस्या पर किसानों का‌ कहना है कि है पिछले दस दिनों से 40 गाँवों के खेतों में बिजली नहीं है और तमाम आवेदन निवेदन के बाद भी जब किसानों की समस्याओं का हल नहीं होता है तो किसान हाईवे पर चक्का जाम करेंगे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here