IPL 2027: नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने IPL 2027 से पहले अपनी कोचिंग टीम में बड़ा बदलाव किया है। फ्रेंचाइजी ने भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया है। जहीर लंबे समय तक टीम के मुख्य कोच रहे स्टीफन फ्लेमिंग की जगह लेंगे।
CSK ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जहीर खान की नियुक्ति का ऐलान किया। यह जहीर का किसी IPL टीम के साथ बतौर हेड कोच पहला कार्यकाल होगा। इससे पहले वह मुंबई इंडियंस के साथ डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट और लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ मेंटर की भूमिका निभा चुके हैं।
जहीर का शानदार क्रिकेट करियर
जहीर खान ने भारत के लिए 92 टेस्ट, 200 वनडे और 17 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। 2011 वनडे वर्ल्ड कप में वह भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे और उन्होंने 21 विकेट हासिल किए थे।
फ्लेमिंग का 18 साल का सफर खत्म
जहीर खान से पहले स्टीफन फ्लेमिंग लंबे समय तक CSK के हेड कोच रहे। फ्लेमिंग का फ्रेंचाइजी के साथ करीब 18 साल का जुड़ाव रहा। उनके जाने के बाद अब CSK ने भारतीय क्रिकेट के अनुभवी खिलाड़ी को कोचिंग की जिम्मेदारी सौंपी है। फ्लेमिंग अब इंग्लैंड की पुरुष टेस्ट टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
IPL 2027: धोनी-जहीर की जोड़ी पर नजर
IPL 2027: जहीर खान की नियुक्ति के बाद IPL 2027 में उनकी और एमएस धोनी की भूमिका पर भी क्रिकेट प्रशंसकों की नजर रहेगी। CSK के लिए अब नई कोचिंग व्यवस्था के साथ आगामी सीजन की तैयारी शुरू होगी। रिपोर्टों के मुताबिक टीम मैनेजमेंट के सामने खिलाड़ियों के रिटेंशन और आगामी मिनी ऑक्शन की तैयारी भी अहम होगी।






