Chhattisgarh Teacher Vacancy: रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। प्रदेश में व्याख्याता के 854 पदों पर भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री की ओर से 5 हजार शिक्षकीय पदों पर भर्ती की घोषणा के बाद अब लोक शिक्षण संचालनालय ने व्याख्याता पदों पर भर्ती के लिए आदेश जारी कर दिया है।
Chhattisgarh Teacher Vacancy: हिंदी से लेकर अर्थशास्त्र तक के पद
इस भर्ती के तहत हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, भौतिकी, राजनीति शास्त्र, इतिहास, भूगोल और अर्थशास्त्र विषयों के व्याख्याता पद भरे जाएंगे। कुल 854 रिक्त पदों में ई-संवर्ग के स्कूलों के लिए 424 और टी-संवर्ग के स्कूलों के लिए 430 पद निर्धारित किए गए हैं।
विषयवार पदों का विवरण
-हिंदी – 120 पद
– अंग्रेजी – 120 पद
-संस्कृत – 120 पद
-भौतिकी – 94 पद
– राजनीति शास्त्र – 100 पद
-इतिहास – 100 पद
– भूगोल – 100 पद
-अर्थशास्त्र – 100 पद
कुल – 854 पद
Chhattisgarh Teacher Vacancy: कर्मचारी चयन मंडल कराएगा लिखित परीक्षा
व्याख्याता भर्ती के लिए लिखित परीक्षा कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित की जाएगी। हालांकि, अभी आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। अभ्यर्थियों को आवेदन की तारीख का इंतजार करना होगा। विभाग की ओर से आवेदन की तिथि अलग से जारी की जाएगी।
Chhattisgarh Teacher Vacancy: आदेश जारी होने के बाद भर्ती प्रक्रिया को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। अब आवेदन, परीक्षा और अन्य जरूरी जानकारी से संबंधित विस्तृत सूचना विभाग की ओर से आगे जारी की जाएगी।

