Gwalior News: ग्वालियर में दुकान पर विवाद के बाद पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, माचिस जलाते ही मचा हड़कंप

Sanjay Sahu

Gwalior News: ग्वालियर: न्यू नेहरू कॉलोनी निवासी योगेंद्र सिंह राठौर (55) की 155 पीएनटी कॉलोनी, मेला रोड पर ‘संतुष्टि स्टोर’ नाम से दुकान है। सोमेश उर्फ कोमेश विमल वहां सिगरेट लेने पहुंचा। योगेंद्र ने माल नहीं होने की बात कही। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोपी ने दुकान के बाहर रखे डस्टबिन में लात मार दी। इसके बाद वह पेट्रोल डालने लगा, तो लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसी दौरान योगेंद्र की बेटी वैष्णवी और बेटा मनु उर्फ मनुर भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि सोमेश एक बोतल में पेट्रोल भरकर लाया और दुकान में डाल दिया।

 

Gwalior News: कुछ देर बाद सोमेश पेट्रोल से भरी बोतल लेकर घर की बालकनी में पहुंचा। आरोप है कि उसने बोतल में कपड़े की बाती लगाकर आग लगाई और नीचे दुकान की ओर फेंक दिया। बोतल फटने से दुकान में आग लग गई। इस दौरान मनु अंदर फंस गया। उसे बचाने पहुंचे वैष्णवी और योगेंद्र भी झुलस गए। आसपास के लोगों ने आग बुझाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Gwalior News: सूचना मिलने पर थाटीपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। थाटीपुर टीआई विपेंद्र सिंह चौहान के मुताबिक, योगेंद्र सिंह राठौर की शिकायत पर सोमेश विमल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। घायलों का मेडिकल कराया गया है।

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *