Politics News: स्वास्थ्य व्यवस्था पर दीपक बैज की स्वास्थ्य मंत्री को चुनौती, श्याम बिहारी जायसवाल बोले- अस्पताल बताइए, साथ चलेंगे

Sanjay Sahu
Politics News

Politics News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को प्रदेश के किसी भी अस्पताल में जाकर स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति देखने की चुनौती दी है।

दीपक बैज ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि वे किसी भी अस्पताल में जाकर वहां की जमीनी स्थिति देखने के लिए तैयार हैं। बैज की चुनौती के बाद स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी इसे स्वीकार कर लिया।

श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि दीपक बैज उनके पुराने मित्र हैं और वे उनका सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि बैज अपनी पसंद का कोई भी अस्पताल चुन सकते हैं। बस्तर से लेकर रायपुर तक किसी भी अस्पताल में जाने के लिए वे तैयार हैं।

Politics News: ‘अस्पताल बताइए, साथ चलेंगे’

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अगर दीपक बैज किसी अस्पताल का जायजा लेने जाना चाहते हैं तो उन्हें इसकी जानकारी भेज दें। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो वे उनके साथ जरूर जाएंगे। जायसवाल ने कहा कि वे स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर ही नहीं, बल्कि एक मित्र के रूप में भी बैज के साथ अस्पताल जाएंगे।

Politics News: इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में चर्चा करने का कोई ‘इंफेक्शन’ आ गया है। अब दोनों नेताओं की चुनौती के बाद नजर इस बात पर है कि अस्पताल का चयन कब और कहां होता है और क्या दीपक बैज और श्याम बिहारी जायसवाल एक साथ अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लेते हैं।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *