Dhirendra Krishna Shastri: छतरपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक बार फिर बिना नाम लिए पंडोखर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने भक्तों से कहा कि अगर कोई उनका विरोध करता है तो उन्हें इसकी चिंता नहीं करनी चाहिए, क्योंकि विरोध करने वाले भी अपने ही लोग हैं।
Dhirendra Krishna Shastri: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि कुछ लोग उनके विरोध में बोलते हैं, लेकिन इससे उन्हें परेशानी नहीं होती। उन्होंने कहा कि जब उनकी बात समाज में लोगों तक नहीं पहुंच पाती, तब विरोध करने वाले गलत तरीके से ही सही, उनकी बात लोगों तक पहुंचा देते हैं।
Dhirendra Krishna Shastri: उन्होंने आगे कहा कि जब उनकी बात समाज में बंद हो जाती है तो वे ऐसे लोगों को मैसेज कर कहते हैं कि कम से कम विरोध ही करो, कुछ तो बोलो। उन्होंने यह भी कहा कि विरोध करने वाले अपने लोग हैं और उनका धंधा भी उनके कारण चल रहा है, इसलिए उन्हें चलने देना चाहिए। बागेश्वर महाराज ने भक्तों से कहा कि वे विरोध को लेकर टेंशन न लें और इसे सामान्य रूप से लें। वीडियो में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, पीठाधीश्वर बागेश्वर धाम नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram






