नई दिल्ली। Nishaanebaz.com-MG Cyberster and M9 EV BaaS Launch: भारतीय लग्जरी इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के उद्देश्य से जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया (JSW MG Motor India) ने अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक रोडस्टर ‘Cyberster’ और फ्लैगशिप एमपीवी ‘M9 EV’ के लिए बैटरी-एज-अ-सर्विस (BaaS) प्रोग्राम की औपचारिक शुरुआत की है। इस नए फाइनेंसिंग और ओनरशिप मॉडल के जरिए कंपनी ने वाहन की बॉडी और बैटरी की लागत को अलग कर दिया है, जिससे इन लग्जरी गाड़ियों की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत में लगभग ₹10 लाख तक की भारी कटौती देखने को मिली है।
एमजी सेलेक्ट (MG Select) रिटेल चैनल के तहत पेश की गई इस योजना में ग्राहक अब बिना बैटरी की भारी-भरकम कीमत चुकाए इन गाड़ियों को खरीद सकते हैं। BaaS स्कीम के तहत MG Cyberster की शुरुआती कीमत ₹72.49 लाख और MG M9 EV की शुरुआती कीमत ₹69.99 लाख तय की गई है। इन दोनों ही प्रीमियम मॉडल्स पर ग्राहकों को बैटरी का उपयोग करने के एवज में ₹8 प्रति किलोमीटर की दर से रेंटल चार्ज देना होगा।
तकनीकी विशिष्टताओं की बात करें तो MG Cyberster में 77 kWh का बैटरी पैक दिया गया है जो डुअल-मोटर ऑल-व्हील-ड्राइव सेटअप के साथ 503 bhp (510 PS) की पावर और 725 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह स्पोर्ट्स कार महज 3.2 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है और सिंगल चार्ज पर 580 किलोमीटर की रेंज देती है। इसमें लगे सीज़र डोर्स (ऊपर की तरफ खुलने वाले दरवाजे) इसे सड़कों पर एक सुपरकार जैसी अनोखी पहचान प्रदान करते हैं।
Read More : CG Education Dept Suspension: सरकारी खजाने को चूना लगाने का खेल खत्म, सिरपुर स्कूल में वेतन घोटाला उजागर
दूसरी तरफ, MG M9 EV एक बेहद आलीशान 7-सीटर एग्जीक्यूटिव MPV है, जिसमें 90 kWh का बैटरी पैक लगा है और यह 242 bhp की पावर के साथ 548 किमी की ड्राइविंग रेंज प्रदान करती है। इसके केबिन में पीछे बैठने वाले यात्रियों के आराम के लिए 16-वे एडजस्टमेंट, 8 मसाज मोड, हीटिंग और वेंटिलेशन से लैस ‘प्रेसिडेंशियल सीट्स’ दी गई हैं। एमजी अपने एक्सक्लूसिव ‘MG Select’ आउटलेट्स के जरिए देश के 14 प्रमुख शहरों में इन लग्जरी ईवी की बिक्री और सर्विस उपलब्ध करा रही है।






