Bhind News: भैंस को निकालने कुंवारी नदी में उतरा युवक, तेज बहाव में बहा,24 घंटे बाद भी नहीं मिला शव

Sanjay Sahu

Bhind News: भिण्ड: भिंड जिले के पांडरी गांव में कुंवारी नदी में भैंस निकालने उतरा 35 वर्षीय युवक तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। घटना को करीब 24 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन अब तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। SDRF की टीम लगातार नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।
जानकारी के अनुसार , पांडरी गांव निवासी इंद्रजीत राजावत का पैंतीस वर्षीय बेटा कंछेद उर्फ बऊआ 17 सितंबर को दोपहर करीब डेढ़ बजे कुंवारी नदी में भैंस निकालने के लिए उतरा था इसी दौरान नदी के तेज बहाव ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते वह पानी में लापता हो गया।

 

साथी लक्ष्मण युवक को डूबते हुए देखा और तत्काल परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और सरपंच के माध्यम से ऊमरी पुलिस और SDRF टीम को जानकारी दी गई। SDRF की टीम मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की।

टीम ने देर शाम तक नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन युवक का पता नहीं चल सका। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू रोकना पड़ा। 18 सितंबर की सुबह SDRF ने दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया और नदी के बहाव के साथ उत्तर प्रदेश की सीमा में स्थित सिंधोश पुल तक तलाश की, लेकिन अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला है।

Bhind News: 24 घंटे बीत जाने के बाद भी नदी की लहरों में जिंदगी की तलाश जारी है। SDRF के जवान लगातार रेस्क्यू में जुटे हैं, जबकि परिवार की निगाहें नदी के उस किनारे पर टिकी हैं, जहां से अब भी अपने लाल के वापस आने की उम्मीद बाकी है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *