Deepak Baij Car Accident Threat: कटघोरा में मवेशी से टकराने से बाल-बाल बची दीपक बैज की एस्कॉर्ट कार, बड़ा हादसा टला

VIKASH KHALKHO

रायपुर। Nishaanebaz.com-Deepak Baij Car Accident Threat: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमिटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज एक बड़े सड़क हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए हैं। यह घटना उस समय हुई जब वे सरगुजा जिले में आयोजित दलीय कार्यक्रमों को संपन्न कर वापस लौट रहे थे। कटघोरा-बिलासपुर सीमा क्षेत्र के समीप फोरलेन सड़क पर अचानक आवारा मवेशी सामने आ जाने से उनकी पायलटिंग (एस्कॉर्ट) गाड़ी मवेशी से टकराने से बची। एस्कॉर्ट वाहन के अचानक जोर से ब्रेक लगाने के कारण पीछे चल रही दीपक बैज की मुख्य गाड़ी भी उससे टकराते-टकराते बची। चालक की सतर्कता और सूझबूझ से वाहन को तुरंत टर्न किया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

इस घटना के तुरंत बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य की सड़क सुरक्षा, फोरलेन की स्थिति और सड़कों पर आवारा मवेशियों की समस्या को लेकर प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार पर सीधा हमला बोला। बैज ने कहा कि प्रदेश भर की सड़कों पर मवेशी बैठे रहते हैं और रोजाना राहगीर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मवेशियों के व्यवस्थित रखरखाव में पूरी तरह विफल साबित हुई है और गौशालाओं तथा फोरलेन की सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है।

Read More : Raigarh Crime: “ऑपरेशन आघात” के तहत नशे के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई जारी

दुर्घटना से बाल-बाल बचने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए दीपक बैज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जलाए गए करोड़ों दीयों को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपा डेढ़ करोड़ दीये जलाने का दावा कर रही है, जिसमें करीब 15 करोड़ रुपये के तेल की बर्बादी हुई, वहीं दूसरी तरफ जलते दीयों से गरीब बच्चे खाने के लिए तेल इकट्ठा करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि गैर-सरकारी आयोजन में प्रशासनिक अमले, स्कूली बच्चों और शिक्षकों को जबरन झोंका गया।

Read More : Kapil Dev on Handshake Controversy: ‘खिलाड़ियों के पास विकल्प नहीं’, हैंडशेक विवाद पर बोले पूर्व कप्तान

इसके अतिरिक्त, पीसीसी चीफ बैज ने केंद्र सरकार द्वारा यूआईडी/यूपीआई (UPI) ट्रांजेक्शन पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर (MDR) चार्ज लगाने की तैयारी का कड़ा विरोध करते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया का प्रचार कर पहले लोगों को आदत डाली गई और अब छोटे व्यापारियों व आम जनता की जेब पर डाका डाला जा रहा है। वहीं, वाणिज्यिक कर विभाग की 2022 की परीक्षा शून्य घोषित किए जाने और यूथ कांग्रेस चुनाव में फर्जी मतपत्र के आरोपों पर भी बैज ने तीखे राजनीतिक बाण चलाए।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *