Indore News: राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल पर निकला काला कोबरा, VIP डोम में घुसा सांप; मची अफरा-तफरी

Sanjay Sahu

Indore News: इंदौर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 19 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों के बीच कार्यक्रम स्थल पर काला कोबरा निकलने से हड़कंप मच गया। जिस डोम में कार्यक्रम की तैयारियां चल रही हैं, वहीं सांप दिखाई देने के बाद काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि काला कोबरा कार्यक्रम स्थल के VIP डोम में जा घुसा। इसी डोम में कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी और कांग्रेस के बड़े नेता कुछ देर रुकेंगे। यहां उनके फ्रेश होने और आराम करने के लिए वेटिंग एरिया बनाया गया है।

सांप के दिखाई देने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दी। कोबरा को पकड़ने के लिए स्नेक कैचर को बुलाया गया है। सांप को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

Indore News: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले VIP डोम में कोबरा निकलने की खबर से मौके पर मौजूद लोगों में हलचल बढ़ गई। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और तैयारियों को लेकर पहले से ही व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *