APK File Scam: न कोई OTP, न कॉल… सिर्फ एक फाइल और खाते से गायब हो गए 4 लाख, रायपुर में बिजनेसमैन का अकाउंट हुआ खाली

Sanjay Sahu
APK File Scam

APK File Scam: रायपुर। WhatsApp पर आई एक अनजान APK फाइल रायपुर के एक कारोबारी को भारी पड़ गई। लाभांडी निवासी कारोबारी के मोबाइल में फाइल ऑटो डाउनलोड हो गई। इसके बाद साइबर ठगों ने करीब 3 घंटे के भीतर उनके दो बैंक खातों से 4.15 लाख रुपये निकाल लिए। मामले की शिकायत साइबर पोर्टल और खम्हारडीह थाने में की गई है।

APK File Scam: पीड़ित तनुज अग्रवाल (35) थोक कारोबारी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 12 सितंबर को उनके WhatsApp नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने APK फाइल भेजी थी। मोबाइल में ऑटो डाउनलोड सेटिंग चालू होने के कारण फाइल अपने आप डाउनलोड हो गई।

इसके कुछ समय बाद सुबह 9:45 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच उनके बैंक ऑफ इंडिया के क्रेडिट कार्ड से 69,998.97 रुपये निकाल लिए गए। इसके बाद यूनियन बैंक के चालू खाते से UPI के जरिए 3,45,530.95 रुपये ट्रांसफर कर दिए गए। कुल 4,15,529.92 रुपये की ठगी हुई।

बैंक से रकम निकलने के मैसेज आने पर कारोबारी को ठगी का पता चला। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संदिग्ध फाइल और ट्रांजेक्शन की तकनीकी जांच की जा रही है।

APK File Scam: पुलिस ने लोगों से अपील की है कि WhatsApp पर आने वाली अनजान APK फाइल डाउनलोड न करें और ऑटो डाउनलोड सेटिंग बंद रखें। ठगी होने पर तुरंत बैंक को सूचना दें और साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *