Thursday, September 17, 2026
Home Business Meta One Subscription: Facebook, Instagram और WhatsApp यूजर्स ध्यान दें! Meta ने...

Meta One Subscription: Facebook, Instagram और WhatsApp यूजर्स ध्यान दें! Meta ने लॉन्च की नई सुविधा, जानिए कितना चार्ज देना होगा

Meta One Subscription
Meta One Subscription

Meta One Subscription: नई दिल्ली। Meta ने भारत में अपना नया Meta One सब्सक्रिप्शन सर्विस लॉन्च कर दिया है। इसके तहत WhatsApp, Instagram, Facebook और Meta AI के लिए अलग-अलग प्रीमियम फीचर्स और बंडल प्लान उपलब्ध होंगे। भारत में इन प्लान की शुरुआती कीमत ₹79 प्रति माह है।

Meta One को मुख्य रूप से उन यूजर्स के लिए पेश किया गया है, जो सोशल मीडिया ऐप्स में अतिरिक्त कस्टमाइजेशन और Meta AI का ज्यादा इस्तेमाल करना चाहते हैं। कंपनी के मुताबिक सामान्य तौर पर WhatsApp, Instagram, Facebook और Meta AI का इस्तेमाल पहले की तरह फ्री रहेगा।

₹79 में WhatsApp Plus

भारत में सबसे कम कीमत वाला प्लान WhatsApp Plus है, जिसकी कीमत ₹79 प्रति माह है। इसमें एक्सक्लूसिव थीम और आइकॉन, स्पेशल इफेक्ट स्टिकर्स और ज्यादा चैट पिन करने जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी भविष्य में चैट और मीडिया बैकअप स्टोरेज तथा Focus Schedules जैसे फीचर्स भी टेस्ट कर रही है।

Instagram Plus और Facebook Plus की कीमत ₹99 प्रति माह है। इन प्लान में कस्टमाइजेशन और अतिरिक्त सोशल फीचर्स दिए जाते हैं।

₹549 में Meta One Core

Meta One Core बंडल की कीमत भारत में ₹549 प्रति माह है। इसमें WhatsApp Plus, Instagram Plus और Facebook Plus के फीचर्स के साथ Meta AI का ज्यादा इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती है। यूजर्स को AI की मदद से ज्यादा इमेज और वीडियो बनाने तथा Instagram के कुछ क्रिएटिव AI टूल्स का अधिक इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती है।

₹1,950 में Premium प्लान

Meta One Premium की कीमत ₹1,950 प्रति माह है। इसमें Core प्लान के फीचर्स के साथ Meta AI और क्रिएटिव टूल्स के लिए ज्यादा usage limits मिलती हैं। यह प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए है, जो AI आधारित इमेज, वीडियो और अन्य क्रिएटिव फीचर्स का ज्यादा इस्तेमाल करना चाहते हैं।

क्रिएटर्स और बिजनेस के लिए भी प्लान

Meta One Subscription: Meta One के तहत क्रिएटर्स और बिजनेस के लिए अलग-अलग प्लान भी उपलब्ध हैं। भारत में Essential प्लान ₹639 प्रति माह से शुरू होता है, जबकि Advanced, Expert और Max प्लान की कीमत क्रमशः ₹2,099, ₹6,399 और ₹20,990 प्रति माह तक जाती है। इनमें बिजनेस मैनेजमेंट, AI टूल्स, एनालिटिक्स और अन्य प्रोफेशनल फीचर्स शामिल हैं। Meta के अनुसार, Meta One को धीरे-धीरे अलग-अलग क्षेत्रों और अकाउंट्स में उपलब्ध कराया जा रहा है। कंपनी ने लॉन्च के साथ 50 से ज्यादा नए सब्सक्राइबर फीचर्स पेश किए हैं और आगे इसे Edits तथा AI ग्लासेज जैसे अन्य प्रोडक्ट्स तक विस्तार देने की योजना है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here