Betul News: APCCF के निरीक्षण के बीच ये कैसी मनमानी? जंगल की सुरक्षा छोड़ चौकीदार मलबा ढोते रहे, उड़नदस्ते की गाड़ी में लदी ईंटें

Sanjay Sahu
Betul News

Betul News: शशांक सोनकपुरिया/बैतूल: वन विभाग में अनोखा कारनामा : जंगल की सुरक्षा छोड़ मलबा ढो रहे चौकीदार, उड़नदस्ते की गाड़ी बनी ट्रैक्टर-ट्रॉली,जबकि निरीक्षण पर एपीसीसीएफ खुद आये है जिनका ऑडिट इस समय चल रहा है उनकी मौजूदगी में इस तरह काम किया जाना कई सवाल खड़े कर रहा है क्या रेंजर ने ये काम किसी विभागीय आदेश के तहत करवाया है रेंजर की मनमानी ही है जो इतने बड़े अधिकारी के आने के बावजूद इस तरह का कार्य किया जा रहा है.

Betul News: मध्यप्रदेश वन विभाग में लापरवाही और मनमानी का एक बड़ा मामला सामने आया है। हम बात कर रहे है बैतूल जिले की जहाँ उत्तर वन मंडल की बैतूल रेंज में जंगल की सुरक्षा का जिम्मा जिन चौकीदारों पर है, उन्हीं से वन विद्यालय परिसर जो कि अभी वृत कार्यालय परिसर बना हुआ है यहाँ से बैतूल रेंजर द्वारा मलबा उठवाया जा रहा है और विभाग के उड़नदस्ते से ईंट ढुलाई का काम कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार वृत्त कार्यालय परिसर में डिस्मेंटल हुए भवन के मलबे से निकली ईंटों को वन विभाग के उड़नदस्ते के वाहन से बैतूल रेंज कार्यालय ले जाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह काम रेंजर के मौखिक आदेश पर कराया जा रहा है।

एक डिप्टी और तीन चौकीदार लगे मजदूरी में

सूत्रों के अनुसार इस काम में एक डिप्टी रेंजर और बैतूल रेंज के 3 चौकीदारों को लगाया गया है। चौकीदार जो दिन-रात जंगल की सुरक्षा में तैनात रहने चाहिए, वे हाथों में तसला लेकर मलबा उठा रहे हैं। ऐसे में जंगल की सुरक्षा भगवान भरोसे हो गई है।

वहीं अभी एपीसीसीएफ बैतूल में है और निरीक्षण के लिये आये हुए है और वो भी अभी व्रत कार्यालय में ऑडिट करवा रहे है पर उनकी मौजूदगी में रेंजर के हौसले इतने बुलंद है कि उनके द्वारा यह कार्य खुलेआम करवाया जाना और किसी जिम्मेदार की इस पर नजर न पड़ना कई सवाल खड़े कर रहा है ।

 

घटिया निर्माण की पोल खुली

दरअसल, बैतूल रेंज कार्यालय में कुछ समय पूर्व ही नवनिर्मित भवन बनाया गया था। इस भवन के शौचालय की दीवार अचानक गिर गई। अब उसी दीवार को दोबारा बनाने के लिए वृत्त कार्यालय के मलबे से निकली पुरानी ईंटों का उपयोग किया जा रहा है। इससे रेंज कार्यालय में हुए निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। नवनिर्मित भवन की दीवार का गिरना घटिया निर्माण को उजागर कर रहा है।

 

सरकारी वाहन का दुरुपयोग

Betul News: सबसे गंभीर बात यह है कि वन अपराध रोकने और जंगल की गश्त के लिए मिले उड़नदस्ते के वाहन को मलबा ढोने में लगा दिया गया है। वन्यजीवों की सुरक्षा और अवैध कटाई रोकने वाला वाहन ईंट-गारा ढो रहा है। यह न सिर्फ सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग है बल्कि वन सुरक्षा व्यवस्था के साथ खिलवाड़ भी है।

Betul News: इस पूरे मामले में वन मंडल के जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। क्या चौकीदारों को मजदूर बनाना और उड़नदस्ते का इस तरह दुरुपयोग नियमानुसार है? इसकी जांच होना जरूरी है। और क्या जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी या फिर इसी तरह सरकारी नियमों की धज्जियां उड़ाकर जिम्मेदार मौज उड़ाते रहेंगे ।

 

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *