अब हफ्ते में 4 दिन दिन ही चलेगी इंदौर-शाहजाह फ्लाइट, आगामी 29 मार्च से एयर इंडिया का समर शेड्यूल होगा लागू

Rahul Goshwami
air india flight

 निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित देवी अहिल्याबाई होल्कर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से संचालित होने वाली एकमात्र अंतरराष्ट्रीय उड़ान के संचालन में बदलाव किया गया है।एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने नए समर शेड्यूल के तहत इंदौर और शारजाह के बीच संचालित होने वाली फ्लाइट के फेरे घटाने का फैसला लिया है।

सप्ताह में चार दिन ही उपलब्ध होगी सेवा

एयरलाइन के नए शेड्यूल के अनुसार 29 मार्च से यह फ्लाइट सप्ताह में केवल चार दिन ही संचालित होगी।अब यह उड़ान सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को इंदौर से शारजाह और शारजाह से इंदौर के बीच चलेगी।वहीं मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को यह सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी।

वेबसाइट पर शुरू हुई टिकट बुकिंग

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नए शेड्यूल के अनुसार टिकटों की बुकिंग भी शुरू कर दी है।इस बदलाव के बाद इंदौर से शारजाह जाने वाले यात्रियों को अब अपने यात्रा कार्यक्रम को नए शेड्यूल के अनुसार प्लान करना होगा।

बैंकॉक फ्लाइट शुरू होने की चर्चा

इस बदलाव के साथ ही यह भी चर्चा है कि जिन दिनों इंदौर-शारजाह फ्लाइट संचालित नहीं होगी, उन दिनों इंदौर से बैंकॉक के लिए नई अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू करने की संभावना पर विचार किया जा रहा है।हालांकि इस बारे में अभी तक एयरलाइन या एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

पहले सप्ताह के सातों दिन चलती थी फ्लाइट

गौरतलब है कि यह फ्लाइट 28 अक्टूबर से लागू विंटर शेड्यूल में सप्ताह के सातों दिन नियमित रूप से संचालित की जा रही थी।अब समर शेड्यूल में इसके फेरे कम किए जाने से यात्रियों पर इसका असर पड़ सकता है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *