Indore Crime: इंदौर में अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग का शिकंजा, छह वाहन जब्त, करीब 15 पेटी शराब बरामद

Sanjay Sahu
Indore Crime

Indore Crime: इंदौर: इंदौर में अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। शहर के अलग-अलग इलाकों में दबिश और वाहन चेकिंग के दौरान करीब 15 पेटी देशी-विदेशी शराब बरामद की गई। आबकारी टीम ने शराब परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे छह वाहनों को जब्त किया है। मामले में आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Indore Crime: आबकारी आयुक्त के निर्देश, कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेश और सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के निर्देशन में अवैध मदिरा के विक्रय, परिवहन और संग्रहण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत शहर के अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई की गई। मालवा मिल चौराहे पर महेंद्र यादव के पास से 75 पाव देशी मसाला शराब और Passion Plus बाइक MP09 BS 8529 जब्त की गई।

 

स्कीम नंबर 78 पार्ट-2 में अंकुरा हॉस्पिटल के पास महेंद्र सिंह परमार के ई-रिक्शा MP09 AQ 6178 से पांच पेटी देशी शराब बरामद हुई, जिसमें दो पेटी मसाला और तीन पेटी प्लेन शराब शामिल है। मारीमाता चौराहे पर उमेश भार्गव के पास से 100 पाव देशी प्लेन शराब और Passion Pro बाइक MP09 VQ 2801 जब्त की गई। निपानिया क्षेत्र में दो पेटी विदेशी शराब के साथ एक दोपहिया वाहन जब्त किया गया।

Indore Crime: वहीं जूनी इंदौर के हाथीपाला, मैकेनिक नगर और गरीब नवाज ढाबे के सामने आबकारी की प्रातःकालीन टीम ने दो और दोपहिया वाहनों को रोककर तलाशी ली। दोनों वाहनों से अवैध शराब मिलने पर उन्हें जब्त किया गया और दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। विभाग के मुताबिक इन दोनों मामलों में जब्त शराब और वाहनों की अनुमानित कीमत करीब एक लाख 80 हजार रुपये है, जबकि करीब 20 हजार रुपये की मुद्रा भी बरामद हुई है। सभी मामलों में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की विवेचना की जा रही है। इस तरह कार्रवाई में कुल छह वाहन जब्त किए गए हैं और करीब 15 पेटी देशी-विदेशी शराब बरामद की गई है।

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *