PM Awas Yojana Sukma: आवास प्लस 2.0 में अपात्र घोषित 4,227 परिवारों को बड़ी राहत, 17 सितंबर तक करें दावा-आपत्ति

VIKASH KHALKHO

सुकमा। Nishaanebaz.com-PM Awas Yojana Sukma: सुकमा जिले में ‘प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण’ (PMAY-G) के अंतर्गत आवास प्लस 2.0 अभियान के तहत वास्तविक पात्र हितग्राहियों को उनका हक दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने एक बड़ा और संवेदनशील कदम उठाया है। ग्राम सभा द्वारा प्राथमिक परीक्षण में विभिन्न कारणों से अपात्र घोषित किए गए 4,227 हितग्राहियों को अपनी पात्रता साबित करने के लिए अंतिम मौका दिया गया है। संबंधित हितग्राही 17 सितंबर 2026 तक अपनी दावा-आपत्ति जनपद पंचायत या ग्राम पंचायत कार्यालय में दर्ज करा सकते हैं।

जिला प्रशासन से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, जिन 4,227 हितग्राहियों को दावा-आपत्ति का अवसर दिया गया है, उनमें जनपद पंचायत छिंदगढ़ के 1,295, जनपद पंचायत कोंटा के 2,149 तथा जनपद पंचायत सुकमा के 783 हितग्राही शामिल हैं। इन सभी हितग्राहियों की सूची जनपद पंचायत कार्यालयों में अवलोकन हेतु चस्पा कर दी गई है। यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम किसी तकनीकी, प्रक्रियागत या गलत जानकारी के कारण सूची से बाहर हो गया है, तो वे निर्धारित समय-सीमा में अपना अभ्यावेदन जमा कर सकते हैं।

Read More : Plantation Drive in Sukma: दरभगुड़ा में वन प्रबंधन समिति ने लगाए फलदार पौधे, आजीविका को मिलेगा बढ़ावा

कलेक्टर अमित कुमार के मार्गदर्शन तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) मुकुंद ठाकुर के कुशल नेतृत्व में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा पूरी प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता और नियमानुसार संचालित किया जा रहा है। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जिले का कोई भी गरीब और वास्तविक पात्र परिवार पक्के मकान के अपने अधिकार से वंचित न रहे।

Read More : Chirayu Yojana Success Story: चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, 12वीं की छात्रा को मिला नया जीवन

प्राप्त होने वाली सभी दावा-आपत्तियों का नियमानुसार सूक्ष्म परीक्षण और भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद जो भी हितग्राही योजना के निर्धारित मापदंडों के अनुसार पात्र पाए जाएंगे, उन्हें शामिल करते हुए जिले की ‘अंतिम स्थायी प्रतीक्षा सूची’ (Final Permanent Waitlist) तैयार की जाएगी। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित हितग्राहियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना तत्काल सूची का अवलोकन करें और समय रहते अपनी आपत्ति दर्ज कराएं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *