Kharge Attacks Modi Govt: ‘नो फीस ऑन यूपीआई’ बदलकर सरकार ने लागू किया ‘डिजिटल पेमेंट्स टैक्स’

VIKASH KHALKHO

नई दिल्ली। Nishaanebaz.com-Kharge Attacks Modi Govt: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) लेनदेन पर संभावित शुल्कों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की ‘लूट’ अब देश के डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म यूपीआई तक पहुंच गई है। खरगे के अनुसार, पहले से ही आसमान छूती महंगाई से त्रस्त आम जनता को राहत देने के बजाय सरकार डिजिटल भुगतानों पर टैक्स लगाकर उनकी बची-कुची बचत को खत्म करने में लगी है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा कि सरकार ने चुपके से ‘नो फीस ऑन यूपीआई’ के नियम को बदलते हुए इसे केवल 2,000 रुपये तक के लेनदेन तक सीमित कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि 2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतानों पर शुल्क लगाने का रास्ता साफ किया जा रहा है, जिसे उन्होंने जनता पर सीधा ‘डिजिटल पेमेंट्स टैक्स’ करार दिया है।

Read More : Ganesh Visarjan: विसर्जन से पहले गणपति की मूर्ति को क्यों खिसकाते हैं? जानें बड़ी मान्यता

मल्लिकार्जुन खरगे ने नोटबंदी की 10वीं सालगिरह का जिक्र करते हुए कहा कि एक दशक पहले देश की अर्थव्यवस्था को झटका देकर कैशलेस इकोनॉमी का सपना दिखाया गया था। उन्होंने सवाल उठाया कि संसद में वित्त मंत्री के दावों के बावजूद विभिन्न रिपोर्ट्स में 5,000 रुपये के लेनदेन पर 25 रुपये और 10,000 रुपये पर 50 रुपये तक की वसूली की बात कही जा रही है, जो सरकार के दोहरे रवैये को उजागर करता है।

Read More : Parag Shah Beggar Experiment: वैभव और पहचान खोने का दर्द, अरबपति विधायक पराग शाह ने क्यों मांगी भीख?

मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) का उल्लेख करते हुए खरगे ने स्पष्ट किया कि यदि व्यापारियों पर कोई अतिरिक्त शुल्क या कर का बोझ डाला जाता है, तो अंततः उसका असर उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी के रूप में आम आदमी को ही भुगतना पड़ेगा। कांग्रेस ने मांग की है कि केंद्र सरकार डिजिटल भुगतानों पर किसी भी प्रकार के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष शुल्क लगाने की अपनी योजना पर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट करे।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *