मुंबई। Nishaanebaz.com-POCSO Case Rohit Chandel Bail: टीवी सीरियल ‘पांड्या स्टोर’ और स्टार प्लस के शो ‘सैराब’ से अपनी पहचान बनाने वाले जाने-माने अभिनेता रोहित चंदेल को कानूनी मोर्चे पर बड़ी राहत मिली है। एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की द्वारा पीछा करने, प्रताड़ित करने और मारपीट करने के आरोपों के बाद गिरफ्तार किए गए एक्टर को मुंबई की विशेष सेशंस कोर्ट ने ज़मानत दे दी है।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, स्पेशल पोक्सो (POCSO) जज शशिकला एस. नागुर की अदालत ने रोहित चंदेल की ज़मानत याचिका स्वीकार की। सुनवाई के दौरान रोहित के वकील सवीन बेदी सच्चर ने दलील पेश करते हुए कोर्ट को बताया कि मामले में पुलिस द्वारा चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है और आरोपी के खिलाफ सभी जरूरी जांच प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं। इसके बाद अदालत ने मामले के तथ्यों और चार्जशीट को संज्ञान में लेते हुए अभिनेता को राहत प्रदान की।
Read More : CG Breaking News: रायपुर में छात्र के अपहरण से हड़कंप, मारपीट के बाद नाजुक हालत में अस्पताल पहुंचा
विशेष अदालत ने रोहित चंदेल को 50,000 रुपये के पर्सनल बॉन्ड (P.R. Bond) और उतनी ही ज़मानती राशि (Surety) पर रिहा करने का आदेश जारी किया है। इसके साथ ही कोर्ट ने सख्त शर्तें भी लागू की हैं। आदेश के मुताबिक, रोहित चंदेल मामले की पीड़िता, उसके परिवार या अभियोजन पक्ष के गवाहों से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष (फ़ोन कॉल्स, सोशल मीडिया आदि) रूप से किसी भी तरह का संपर्क नहीं साधेंगे। इसके अलावा, उन्हें गवाहों को डराने, धमकाने या प्रभावित करने से भी सख्त हिदायत देकर रोका गया है।
गौरतलब है कि एक 16 साल की नाबालिग लड़की की शिकायत के आधार पर मुंबई पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर रोहित
चंदेल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था। इस गिरफ्तारी का असर उनके पेशेवर करियर पर भी पड़ा; ‘सैराब’ शो के मेकर्स ने रोहित की जगह अभिनेता कृष्णा कौल को कास्ट कर लिया है। ज़मानत मिलने के बाद भी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि रोहित चंदेल की इस टीवी शो में वापसी होगी या नहीं।







[…] Sairab Show Rohit Chandel Legal Update: टीवी शो ‘सैराब’ के प… […]