Saturday, September 12, 2026
Home Chhattisgarh Durg News: पेड़ के नीचे बारिश से बचने खड़े थे दो युवक,...

Durg News: पेड़ के नीचे बारिश से बचने खड़े थे दो युवक, आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Durg News
Durg News

Durg News: दुर्ग। छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता के बीच दुर्ग जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा खैरागढ़-दुर्ग मुख्य मार्ग पर बोरी थाना क्षेत्र की लिटिया चौकी के अंतर्गत ग्राम मोहंदी के पास हुआ।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर इलाके में तेज बारिश हो रही थी। इसी दौरान सड़क से गुजर रहे दो युवक बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी अचानक तेज गर्जना के साथ पेड़ के पास आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में दोनों युवक आ गए।

बिजली गिरने से एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही लिटिया चौकी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल युवक को गंभीर हालत में उपचार के लिए दुर्ग अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

Durg News: बारिश और आकाशीय बिजली के बीच सावधानी जरूरी

Durg News: हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। मानसून के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विशेष रूप से बारिश और तेज गर्जना के दौरान पेड़, बिजली के खंभे या खुले स्थानों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here