Balaji Hospital Raipur: बालाजी अस्पताल की बिल्डिंग से कूदे आरक्षक की मौत, दो दिन बाद होना था हार्ट का ऑपरेशन

Sanjay Sahu
Balaji Hospital Raipur

Balaji Hospital Raipur: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बालाजी अस्पताल की बिल्डिंग से कूदने वाले आरक्षक देव नारायण सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। आरक्षक हार्ट से जुड़ी बीमारी के उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती थे। बताया जा रहा है कि दो दिन बाद उनका ऑपरेशन होना था। घटना के बाद से अस्पताल में हड़कंप मच गया।

अस्पताल की पहली मंजिल से लगाई छलांग

जानकारी के मुताबिक, मामला पंडरी-मोवा थाना क्षेत्र का है। देव नारायण सिंह जशपुर जिले में आरक्षक के पद पर पदस्थ थे। हार्ट का उपचार कराने के लिए उन्हें रायपुर के मोवा स्थित बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बताया गया कि 10 सितंबर को आरक्षक अस्पताल की पहली मंजिल पर पहुंचे और वहां से नीचे छलांग लगा दी। अचानक हुई इस घटना से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

गंभीर हालत में ICU में कराया गया भर्ती

घटना के तुरंत बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने आरक्षक को गंभीर हालत में उपचार के लिए ICU में भर्ती कराया। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन शुक्रवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

दो दिन बाद होना था हार्ट का ऑपरेशन

बताया जा रहा है कि देव नारायण सिंह के हार्ट का ऑपरेशन दो दिन बाद निर्धारित था। हालांकि, उन्होंने अस्पताल की बिल्डिंग से छलांग क्यों लगाई, इसे लेकर फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद पंडरी-मोवा पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।

Balaji Hospital Raipur: पुलिस मृतक आरक्षक के परिजनों और अस्पताल के कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े कारणों और परिस्थितियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

Share The News
Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *