CG Holiday News:3 स्थानीय अवकाश घोषित, पोरा से लेकर दशहरा और गोवर्धन पूजा तक छुट्टी; गरियाबंद में भी बदली तारीख

Sanjay Sahu
CG Holiday News

CG Holiday News: धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में वर्ष 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-2 के अनुक्रमांक-4 के नियम-8 के तहत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए स्थानीय पर्व और त्योहारों को ध्यान में रखते हुए छुट्टियों की घोषणा की है।

जारी आदेश के मुताबिक पोरा तिहार के अवसर पर 10 सितंबर 2026, गुरुवार को स्थानीय अवकाश रहेगा। इसके अलावा दशहरा महाअष्टमी के अवसर पर 19 अक्टूबर 2026, सोमवार और दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा के अवसर पर 9 नवंबर 2026, सोमवार को भी स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

यह स्थानीय अवकाश धमतरी जिले के संपूर्ण क्षेत्र में लागू रहेगा। हालांकि बैंक और कोषालयों में यह अवकाश लागू नहीं होगा। वहीं गरियाबंद जिले में नुआखाई पर्व के स्थानीय अवकाश की तारीख में बदलाव किया गया है। कलेक्टर रणबीर शर्मा द्वारा जारी संशोधित आदेश के अनुसार पहले 18 सितंबर 2026 को निर्धारित नुआखाई का अवकाश अब 15 सितंबर 2026, मंगलवार को रहेगा।

CG Holiday News:गरियाबंद में दशहरा महाअष्टमी के लिए 19 अक्टूबर और गोवर्धन पूजा के लिए 9 नवंबर का स्थानीय अवकाश पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही रहेगा। ये अवकाश कोषालय, उपकोषालय और बैंकों पर लागू नहीं होंगे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *