Ichhawar Municipal Council Corruption Allegations: इछावर नगर परिषद में भ्रष्टाचार पर कांग्रेस का हल्ला बोल; पार्षदों ने लगाया करोड़ों के घोटाले का आरोप

VIKASH KHALKHO

सीहोर (जितेंद्र सिंह दांगी)। Nishaanebaz.com-Ichhawar Municipal Council Corruption Allegations: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के इछावर नगर परिषद में कथित भ्रष्टाचार और राजनीतिक खींचतान को लेकर प्रशासनिक माहौल गरमा गया है। सोमवार को कांग्रेस पार्षदों ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए और विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाए। पत्रकार वार्ता के दौरान जनहित के मुद्दे उठाने पर पार्षदों ने मानसिक प्रताड़ना का शिकार बनाने की बात भी कही।

Read More : Balaghat Kirnapur Police Suspended: गर्भवती महिला और पति से बर्बरता पर एसपी की बड़ी कार्रवाई; 4 पुलिसकर्मी निलंबित

स्थानीय बीजेपी नेता पर धमकी देने का आरोप, पार्षद जुनैद खान ने दी चुनौती

वार्ता के दौरान वार्ड क्रमांक 15 के कांग्रेस पार्षद जुनैद खान सोनू ने आरोप लगाया कि एक स्थानीय बीजेपी नेता द्वारा उनके पिता के माध्यम से उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकियां दिलवाई जा रही हैं। जुनैद खान ने कहा कि जनता की आवाज उठाने के बदले यदि उन पर 100 केस भी दर्ज करा दिए जाएं, तो भी वे पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने धमकी देने वाले नेता को किसी भी वार्ड से आमने-सामने चुनाव लड़ने की खुली चुनौती दी।

Read More : दुर्गा पूजा, मांसाहार और बंगाल की परंपरा… धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर बढ़ी सियासी हलचल

3.87 करोड़ के नाले और अमृत पार्क निर्माण में भारी अनियमितता का आरोप

कांग्रेस नेताओं ने नगर परिषद के निर्माण कार्यों का ब्योरा देते हुए आरोप लगाया कि शहर के बीच से निकले गंदे नाले पर 3.87 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत काम अधूरा छोड़कर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया गया है। डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बना अमृत पार्क बनते ही जर्जर हो चुका है। इसके अतिरिक्त 1.66 करोड़ रुपये की लागत से बने श्मशान घाट के सौंदर्यीकरण कार्य पूरा होने से पहले ही दीवारों में दरारें आ गई हैं और टीन शेड उखड़ गए हैं।

Read More : यूपी चुनाव से पहले योगी का मिशन तेज, 115 सीटों पर 38 हजार करोड़ का विकास

जल संकट, दुकान आवंटन और अवैध कब्जों को लेकर आंदोलन की चेतावनी

पार्षदों ने उजागर किया कि नागरिक हर माह जल कर का भुगतान करते हैं, लेकिन महीने में केवल 10 से 15 दिन ही जलापूर्ति हो रही है। टंकी चौराहे पर निर्मित दुकानों की नीलामी प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद आवंटन नहीं किया गया है, वहीं बस स्टैंड पर बनी दुकानों पर अवैध कब्जों का आरोप लगाया गया है। कांग्रेस प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि इन सभी अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर अवैध कब्जे नहीं हटाए गए तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *