Smart Meter Fraud Allegation Chhattisgarh: बंद घरों में भी तेजी से बढ़ रही यूनिटें; डॉ. महंत का स्मार्ट मीटर सॉफ्टवेयर में फर्जीवाड़े का खुलासा

VIKASH KHALKHO

रायपुर। Nishaanebaz.com-Charandas Mahant Smart Meter Letter To CM: छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटरों की विश्वसनीयता और बिजली बिलों में अचानक हुई भारी वृद्धि को लेकर सियासत गरमा गई है। राज्य विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर तथाकथित स्मार्ट मीटरों में जारी बड़े स्तर के फर्जीवाड़े का प्रमाणित साक्ष्यों के साथ खुलासा किया है। डॉ. महंत ने मुख्यमंत्री को सौंपे पत्र में आरोप लगाया है कि प्रदेश भर में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों के जरिए आम जनता की जेब पर खुलेआम डाका डाला जा रहा है।

Read More : CG College Student ATKT Relief Action: कॉलेज छात्रों को राज्य सरकार की बड़ी राहत; ATKT के बाद भी तीसरे वर्ष में मिलेगा प्रवेश

बंद घरों में भी भाग रही मीटर रीडिंग, सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग में गड़बड़ी का आरोप

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) द्वारा आनन-फानन में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों के बाद से उपभोक्ताओं के बिल 2 से 4 गुना तक बढ़ चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि कई बंद पड़े मकानों में भी यूनिटों का अंधाधुंध बढ़ना यह साबित करता है कि यह केवल सामान्य तकनीकी त्रुटि नहीं, बल्कि मीटर के सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग में किया गया गंभीर फर्जीवाड़ा है। उपभोक्ताओं ने घर के सारे उपकरण बंद रखकर भी मीटर की तेज रफ्तार रीडिंग को वीडियो के माध्यम से प्रमाणित किया है।

Read More : Balrampur DEO Corruption Ramvichar Netam Statement: बलरामपुर DEO पर 4.51 करोड़ की गड़बड़ी का आरोप; मंत्री रामविचार नेताम बोले- भ्रष्ट अफसर नहीं रहेंगे

बिजली विभाग का संवेदनहीन रवैया, उपभोक्ताओं को टरकाने का आरोप

डॉ. महंत ने कहा कि कमरतोड़ महंगाई, कृषि संकट और बढ़ी हुई बिजली दरों से त्रस्त गरीब व मध्यम वर्ग पर स्मार्ट मीटर दोहरा प्रहार बनकर आया है। जब पीड़ित उपभोक्ता अपनी शिकायतें लेकर बिजली कार्यालयों में पहुंचते हैं, तो स्थानीय अधिकारी गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपनाकर उन्हें भगा देते हैं। उन्होंने विभाग की इस संवेदनहीनता पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि ‘पारदर्शिता’ के नाम पर बेतहाशा बिजली बिलों का असहनीय बोझ थोपना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Read More : Sagar Liquor Case: जहरीली शराब कांड पर डिप्टी CM जगदीश देवड़ा सख्त, बोले- किसी जिम्मेदार को नहीं बख्शेंगे; 3 अधिकारी सस्पेंड

टेस्टिंग शुल्क समाप्त करने की मांग, सड़क से सदन तक आंदोलन की चेतावनी

नेता प्रतिपक्ष ने सरकार से मांग की है कि स्मार्ट मीटरों के नाम पर हो रही इस कथित लूट पर तुरंत अंकुश लगाया जाए और शिकायतकर्ता उपभोक्ताओं से लिया जाने वाला मीटर ‘टेस्टिंग शुल्क’ तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाए। उन्होंने राज्य सरकार को चेतावनी दी है कि यदि जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो कांग्रेस पार्टी उपभोक्ताओं के साथ मिलकर प्रदेश भर में बिजली कार्यालयों का घेराव करेगी और सड़क से लेकर विधानसभा सदन तक उग्र आंदोलन छेड़ेगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *