lg-home-appliances-launch-2026: साउथ कोरियन टेक कंपनी LG ने भारत में अपनी नई 2026 होम अप्लायंसेस रेंज लॉन्च कर दी है। इस लॉन्च में फ्रिज, वॉशिंग मशीन, माइक्रोवेव ओवन, डिशवॉशर और वॉटर प्यूरिफायर समेत कई नए प्रोडक्ट्स शामिल हैं। कंपनी ने इस बार प्रीमियम के साथ-साथ अफोर्डेबल-प्रीमियम सेगमेंट पर भी खास फोकस किया है।
lg-home-appliances-launch-2026: LG की Essential Series में नए डिजाइन, अलग-अलग कैपेसिटी और कई प्राइस ऑप्शन जोड़े गए हैं। रेफ्रिजरेटर में स्मार्ट इनवर्टर कंप्रेसर, कनवर्टिबल मोड और टर्बो फ्रेश जोन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसकी शुरुआती कीमत करीब 25,500 रुपए रखी गई है।
lg-home-appliances-launch-2026: वॉशिंग मशीन रेंज में लो प्रेशर फिल, इंटेलिजेंट ऑटो स्टार्ट और इको वॉश जैसे फीचर्स दिए गए हैं। टॉप लोड मशीनों की कीमत 20,900 रुपए से शुरू होती है, जबकि सेमी ऑटोमेटिक मशीनों की शुरुआती कीमत 17,300 रुपए है।
lg-home-appliances-launch-2026: कंपनी ने कनवर्टिबल कन्वेक्शन ओवन भी लॉन्च किए हैं, जिनमें एयर फ्राइ फीचर और 330 से ज्यादा ऑटो कुक मेन्यू दिए गए हैं। इसकी शुरुआती कीमत 28,700 रुपए है।
lg-home-appliances-launch-2026: प्रीमियम सेगमेंट में LG ने 610 लीटर तक क्षमता वाले फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर लॉन्च किए हैं, जिनमें InstaView Door-in-Door और AI ThinQ जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। इसकी शुरुआती कीमत 1.18 लाख रुपए रखी गई है।
lg-home-appliances-launch-2026: इसके अलावा कंपनी ने नए डिशवॉशर और वॉटर प्यूरीफायर भी लॉन्च किए हैं। LG का कहना है कि इन प्रोडक्ट्स को भारतीय जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है और अब इन्हें भारत से दूसरे देशों में एक्सपोर्ट करने की भी तैयारी की जा रही है।









