Dhamtari Crime : रविवार रात खूनी वारदात: धारदार हथियार से युवक की हत्या, सड़क किनारे मिली खून से लथपथ लाश

Sanjay Sahu
Dhamtari Crime

Dhamtari Crime : धमतरी। अर्जुनी थाना क्षेत्र के कंडेल गांव में रविवार देर रात एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। अज्ञात आरोपी ने युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी जान ले ली। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ शव बरामद किया। हत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है।

Dhamtari Crime : जानकारी के मुताबिक, रविवार रात राहगीरों ने कंडेल गांव में युवक का शव पड़े होने की सूचना अर्जुनी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान मिले हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान **30 वर्षीय पारसमणि साहू** के रूप में हुई है।

Dhamtari Crime : आपसी रंजिश या कोई और वजह?

Dhamtari Crime : पुलिस अब हत्या के पीछे की वजह तलाशने में जुटी है। प्रारंभिक तौर पर आपसी रंजिश समेत अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। आरोपी कौन है और हत्या किस वजह से की गई, इसका पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ संदिग्धों की पतासाजी कर रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *