Bhilai Hitech Hospital Cashier Arrest: भिलाई हाईटेक अस्पताल में 32 लाख का गबन; फर्जी ईमेल भेजने वाला कैशियर गिरफ्तार

VIKASH KHALKHO
CG Big News

भिलाई। Nishaanebaz.com-Bhilai Hitech Hospital Cashier Arrest: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले अंतर्गत भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र की स्मृति नगर चौकी पुलिस ने हाईटेक अस्पताल में हुए लाखों रुपये के गबन मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। अस्पताल प्रबंधन से मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने 32 लाख रुपये की नकद राशि का गबन करने वाले मुख्य कैशियर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अस्पताल में प्राप्त होने वाले दैनिक कैश को बैंक में जमा कराने के बजाय खुद रख लेता था और प्रबंधन को भ्रमित करने के लिए फर्जी ई-मेल के जरिए झूठी जानकारी भेजता रहता था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हाईटेक अस्पताल के संचालक मनोज अग्रवाल ने स्मृति नगर पुलिस चौकी में वित्तीय गबन के संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अस्पताल के आंतरिक वित्तीय रिकॉर्ड्स, ऑडिट रिपोर्ट और बैंक खातों का मिलान शुरू किया। गहन जांच में वास्तविक बैंक खातों और अस्पताल के बही-खातों में करीब 32 लाख रुपये का भारी अंतर पाया गया।

Read More : Sukma Police Community Outreach Campaign: ‘जंगल तरी के छांव मा, पुलिस पहुंच ही गांव मा’; सुकमा पुलिस का ‘निवा दुवड़ ते’ अभियान

छह साल से संभाल रहा था अस्पताल का कैश

मामले का मुख्य आरोपी जसविंदर सिंह (46 वर्ष), जो भिलाई के रुआबांधा सेक्टर का निवासी है, पिछले करीब छह वर्षों से हाईटेक अस्पताल में मुख्य कैशियर के पद पर कार्यरत था। अस्पताल में रोज जमा होने वाले भारी-भरकम कैश काउंटर से मिलने वाली नकद राशि को बैंक में जमा करने का संपूर्ण जिम्मा उसी के पास था। इसी पद और भरोसे का फायदा उठाते हुए वह लंबे समय से रकम की हेराफेरी कर रहा था।

Read More : Dog Dressed As Krishna Dispute: स्वान को पहनाई कृष्ण की वेशभूषा; इंदौर में उठी एफआईआर और कार्रवाई की मांग

फर्जी ई-मेल के जरिए छुपाता रहा वित्तीय गड़बड़ी

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी जसविंदर बैंक में नकद जमा कराए बिना ही अस्पताल प्रबंधन को आश्वस्त करने के लिए अपने पास से बैंक में रकम जमा होने की फर्जी पुष्टि वाली ई-मेल जानकारी भेज दिया करता था। प्रबंधन को लगता रहा कि रोजाना का कैश नियमित रूप से खाते में पहुंच रहा है। हालांकि, जब वार्षिक ऑडिट में रिकॉर्ड्स का मिलान किया गया तो पूरे षड्यंत्र की पोल खुल गई।

Read More : Raipur Jewellers Robbery Plot Busted: कचना में ज्वेलर्स शॉप में डकैती की साजिश नाकाम; पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा

डेढ़ लाख का मोबाइल बरामद, बीएनएस की धारा में केस दर्ज

स्मृति नगर चौकी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 1301/2026 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(4) के तहत दंडात्मक कार्रवाई की है। पूछताछ के दौरान पुलिस ने गबन की गई राशि से खरीदा गया लगभग 1.50 लाख रुपये कीमत का सैमसंग (Samsung) कंपनी का प्रीमियम स्मार्टफोन जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस अन्य बैंक खातों और लेन-देन की गहनता से जांच कर रही है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *