Gwalior News : ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री सिंधिया, कांग्रेस पर आपातकाल को लेकर जमकर साधा निशाना

0
93
Gwalior News
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार को ग्वालियर दौरे पर पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सिंधिया एमपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में शामिल होंगे।

Gwalior News : मीडिया से चर्चा के दौरान सिंधिया ने अंबेडकर प्रतिमा को लेकर कांग्रेस के सत्याग्रह उपवास पर तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने 25 जून 1975 को संविधान को पैरों तले रौंदा था, आज वही लोग संविधान की दुहाई दे रहे हैं।

Gwalior News : सिंधिया ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि 25 जून 1975 की तारीख भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय है, जिसे कांग्रेस ने जबरन देश पर थोपा था। उन्होंने कहा कि सिर्फ संविधान को हाथ में लेकर घूमने से कुछ नहीं होता, उसे आत्मा में बसाना होता है।

Gwalior News : केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस को हर साल 25 जून को पश्चाताप करना चाहिए और अपने पाप धोने का प्रयास करना चाहिए। आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ को उन्होंने कांग्रेस के इतिहास पर एक काला धब्बा बताया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here