NTPC Korba Power Supply Disturbance: एनटीपीसी की 7 इकाइयां अचानक ट्रिप; 2,600 मेगावाट बिजली उत्पादन पूरी तरह रुका

VIKASH KHALKHO

कोरबा। Nishaanebaz.com-NTPC Korba All Units Tripped Power Crisis: छत्तीसगढ़ की ऊर्जाधानी कोरबा स्थित एनटीपीसी (NTPC) सुपर थर्मल पावर प्लांट में अचानक बड़ा तकनीकी संकट खड़ा हो गया है। इलेक्ट्रिकल खराबी के कारण एनटीपीसी कोरबा संयंत्र की सभी सातों इकाइयां एक साथ ट्रिप हो गई हैं। शनिवार सुबह तक बंद पड़ी इकाइयों को पूरी तरह ठीक नहीं किया जा सका था, जिसके चलते छत्तीसगढ़ सहित देश के अन्य राज्यों में बिजली आपूर्ति गंभीर रूप से प्रभावित हुई है।

Read More : अक्षय से कियारा तक, एक्टिंग से पहले बच्चों को पढ़ाते थे ये बॉलीवुड स्टार्स! नाम जानकर चौंक जाएंगे

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन द्वारा ब्रेकर की रूटीन जांच की जा रही थी। इसी दौरान आई अचानक इलेक्ट्रिकल खराबी के कारण संयंत्र की सभी सातों इकाइयां ट्रिप होकर बंद हो गईं।

Read More : भारत में बदलने वाली है कारों की सेफ्टी! अब सिर्फ 5-Star रेटिंग से नहीं चलेगा काम

इकाइयों के अचानक बंद होने से पावर प्लांट परिसर के भीतर भी बिजली गुल जैसी स्थिति निर्मित हो गई, जिससे बिजली उत्पादन पूरी तरह ठप पड़ गया। वर्तमान में संयंत्र प्रबंधन द्वारा एक-एक करके इकाइयों को फिर से चालू करने की प्रक्रिया जारी है। एनटीपीसी कोरबा की कुल स्थापित क्षमता लगभग 2,600 मेगावाट है। इसमें 500-500 मेगावाट की चार और 200-200 मेगावाट की तीन इकाइयां शामिल हैं। इन सभी से उत्पादित बिजली छत्तीसगढ़ के अलावा कई पड़ोसी राज्यों को भी सप्लाई की जाती है।

Read More : Raipur Moudhapara Police Bar Raid: जन्माष्टमी पर शुष्क दिवस का उल्लंघन: मौदहापारा पुलिस की कार्रवाई, शराब और ₹2300 नगद जब्त

मामले में एनटीपीसी कोरबा की जनसंपर्क अधिकारी (PRO) उषा घोष ने बताया कि संयंत्र की बंद इकाइयों को री-स्टार्ट और सुधारने का काम युद्धस्तर पर जारी है। उम्मीद जताई जा रही है कि देर रात तक इकाइयों को चरणबद्ध तरीके से चालू कर बिजली उत्पादन बहाल कर लिया जाएगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *