AAP CG Working President Uttam Jaiswal Resigns: छत्तीसगढ़ AAP में बड़ा विस्फोट; प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने पार्टी से दिया इस्तीफा

VIKASH KHALKHO

रायपुर। Nishaanebaz.com-AAP CG Working President Uttam Jaiswal Resigns: छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर अंदरूनी कलह और असंतोष एक बार फिर खुलकर सामने आ गया है। पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने अपने पद और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत को भेज दिया है। उत्तम जायसवाल ने अपने इस्तीफा पत्र में संगठन की मौजूदा कार्यप्रणाली, नेतृत्व की स्पष्ट दिशाहीनता और पुराने समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Read More : CG Breaking: AAP के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने दिया इस्तीफा, संगठन की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

उत्तम जायसवाल ने पत्र में लिखा है कि उन्होंने लंबे समय तक पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पार्टी के विस्तार के लिए काम किया। गांव से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन को खड़ा करने के लिए पसीना बहाया, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में अब पार्टी अपने मूल उद्देश्यों से भटकती हुई नजर आ रही है।

Read More : Jabalpur Crime: 80 रुपए के लेनदेन पर व्यापारी पर चाकू से हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने निकाला जुलूस

उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मकसद कभी व्यक्तिगत राजनीतिक लाभ या पद पाना नहीं था, बल्कि प्रदेश के आम लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष करना था। हालांकि, मौजूदा दौर में संगठन की कार्यप्रणाली ऐसी हो गई है जहां कार्यकर्ताओं के आत्मसम्मान की रक्षा संभव नहीं दिख रही। इस्तीफे में 2023 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का विशेष रूप से उल्लेख किया गया है। जायसवाल ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान पार्टी के पुराने, जमीनी और संघर्षशील कार्यकर्ताओं को किनारे कर दिया गया, जिससे कार्यकर्ताओं में भारी उपेक्षा और अपमान की भावना पैदा हुई।

Read More : Raipur News: महापौर मीनल चौबे के खिलाफ अभद्र भाषा का वीडियो वायरल, आरोपी विनय माहेश्वरी गिरफ्तार

उत्तम जायसवाल ने कहा कि प्रदेश के इतने अहम पद पर रहने के बावजूद उन्हें छत्तीसगढ़ में पार्टी का भविष्य और कोई ठोस राजनीतिक रोडमैप दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राष्ट्रीय नेतृत्व उनके इस्तीफे को सिर्फ एक पदाधिकारी का हटना न मानकर समर्पित कार्यकर्ताओं की पीड़ा और छत्तीसगढ़ के भविष्य की गंभीर चिंता के रूप में देखेगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *