Dhamtari Health Department: पीलिया और टाइफाइड की चपेट में आए मासूम बच्चे, 37 से अधिक लोग पड़े बीमार

VIKASH KHALKHO

धमतरी। Nishaanebaz.com-Dhamtari Jaundice Typhoid Outbreak: छत्तीसगढ़ के धमतरी नगर निगम क्षेत्र में दूषित पेयजल की आपूर्ति के कारण स्वास्थ्य संकट खड़ा हो गया है। शहर के तीन प्रमुख वार्डों—नया पारा, रिसाई पारा और रामसागर पारा में दूषित पानी के सेवन से पीलिया और टाइफाइड जैसी बीमारियों ने पांव पसार लिए हैं। अब तक 37 से अधिक लोग इन बीमारियों से गंभीर रूप से संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें सबसे अधिक संख्या मासूम बच्चों की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नया पारा वार्ड स्थिति सबसे अधिक गंभीर बनी हुई है, जहां अकेले 20 से ज्यादा लोग पीलिया और टाइफाइड की चपेट में आ चुके हैं। रिसाई पारा में 10 और रामसागर पारा में 7 मरीज मिलने से स्थानीय निवासियों के बीच दहशत का माहौल है। कई घरों में लोग उल्टी, दस्त और तेज बुखार से पीड़ित हैं। वार्डवासियों का आरोप है कि रिहायशी इलाके में चल रही दर्जनों अवैध डेयरियों का गोबर और गंदा पानी सीधे नालियों में बहाए जाने से नालियां पूरी तरह जाम हो गई हैं।

Read More : Rajinikanth Jailer 2 Release Date : नया पोस्टर जारी कर मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, तय समय पर ही दुनिया भर में रिलीज होगी सुपरस्टार रजनीकांत की ‘जेलर 2’

नालियों में फैले इसी गंदे पानी का संपर्क पेयजल आपूर्ति करने वाली पाइपलाइन के लीकेज से हो गया, जिससे दूषित और जहरीला पानी सीधे लोगों के घरों में पहुंचने लगा। इस लापरवाही के कारण पूरा इलाका महामारी की स्थिति से जूझ रहा है। व्यवस्था से आक्रोशित स्थानीय पार्षद और नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल पूरे वार्ड में साफ-सफाई कराने और रिहायशी क्षेत्रों में संचालित अवैध डेयरियों को तुरंत बंद करने की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रतिनिधि ने उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

Read More : MP News: RGPV का होगा बंटवारा! भोपाल, उज्जैन और जबलपुर में बनेंगी अलग-अलग यूनिवर्सिटी, लाखों छात्रों पर असर

पेजजल आपूर्ति में लीकेज और संक्रमण की जानकारी मिलने के बाद नगर निगम का जल विभाग हरकत में आया है। पाइपलाइन में लीकेज के बिंदु की पहचान करने के लिए प्रभावित वार्डों में जगह-जगह खुदाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। नगर निगम प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर पर वार्डवासियों से अपील की है कि जब तक आपूर्ति पूरी तरह स्वच्छ न हो जाए, तब तक पानी को उबालकर ही पिएं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रभावित इलाकों में घर-घर जाकर सर्वे कर रही है और मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं उपलब्ध करा रही है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *