Surguja Police Transfer List Ambikapur: सरगुजा जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने 11 पुलिस अफसरों के तबादले, SSP राजेश अग्रवाल ने जारी किया आदेश

VIKASH KHALKHO

अंबिकापुर (सरगुजा)। Nishaanebaz.com-Surguja Police Transfers: सरगुजा जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) राजेश कुमार अग्रवाल ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा फेरबदल किया है। SSP द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के तहत जिले के 11 पुलिस अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किए गए हैं। इनमें 6 निरीक्षक (Inspectors), 2 उप निरीक्षक (SI) और 3 सहायक उप निरीक्षक (ASI) शामिल हैं, जिन्हें जिले के विभिन्न थानों एवं रक्षित केंद्र में नई पदस्थापनाएं दी गई हैं।

इस प्रशासनिक फेरबदल का सबसे बड़ा असर अंबिकापुर शहर के मुख्य थानों में देखने को मिला है। लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं और सार्वजनिक स्थानों पर गुंडागर्दी पर नकेल कसने के लिए अंबिकापुर कोतवाली और गांधीनगर थाने की कमान बदल दी गई है। सीतापुर थाना प्रभारी रहे उप निरीक्षक अखिलेश सिंह को अंबिकापुर कोतवाली का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं, कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत सिन्हा को स्थानांतरित कर गांधीनगर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अधिकारी का नाम वर्तमान पदनाम / पूर्व पदस्थापना नवीन पदस्थापना / जिम्मेदारी
उप निरीक्षक अखिलेश सिंह थाना प्रभारी, सीतापुर थाना प्रभारी, कोतवाली (अंबिकापुर)
निरीक्षक शशिकांत सिन्हा थाना प्रभारी, कोतवाली थाना प्रभारी, गांधीनगर
निरीक्षक प्रदीप जायसवाल थाना प्रभारी, लुण्ड्रा थाना प्रभारी, सीतापुर
निरीक्षक असफाक अहमद रक्षित केंद्र, अंबिकापुर थाना प्रभारी, लुण्ड्रा
निरीक्षक लक्ष्मीनारायण साव रक्षित केंद्र, अंबिकापुर थाना प्रभारी, कमलेश्वरपुर
निरीक्षक राजेश खलखो थाना प्रभारी, दरिमा रक्षित केंद्र, अंबिकापुर
निरीक्षक मनोज प्रजापति थाना प्रभारी, कमलेश्वरपुर रक्षित केंद्र, अंबिकापुर
उप निरीक्षक समरेन्द्र सिंह रक्षित केंद्र, अंबिकापुर थाना गांधीनगर
सहायक उप निरीक्षक लिनुस थाना उदयपुर रक्षित केंद्र, अंबिकापुर
सहायक उप निरीक्षक परशु राम थाना लखनपुर रीडर-2, कार्यालय पुलिस अधीक्षक
सहायक उप निरीक्षक मनीष तिवारी रक्षित केंद्र, अंबिकापुर थाना लखनपुर

Read More : Surguja Udaipur Nagar Panchayat Opposition: गांव को शहर बनाने का विरोध, उदयपुर और डुमरडीह को नगर पंचायत बनाने के प्रस्ताव पर उग्र हुए ग्रामीण

शहर के ग्रामीण व आउटर इलाकों में भी नए थाना प्रभारियों को तैनात किया गया है। लुण्ड्रा थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप जायसवाल को सीतापुर थाना प्रभारी की कमान दी गई है, जबकि रक्षित केंद्र में पदस्थ निरीक्षक असफाक अहमद को लुण्ड्रा का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके अतिरिक्त निरीक्षक लक्ष्मीनारायण साव को कमलेश्वरपुर थाने की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि दरिमा थाना प्रभारी रहे निरीक्षक राजेश खलखो और कमलेश्वरपुर थाना प्रभारी रहे निरीक्षक मनोज प्रजापति को रक्षित केंद्र अंबिकापुर भेजा गया है।

Read More : CG PWD Transfer Order Executive Engineers: छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 56 कार्यपालन अभियंताओं का तबादला

अन्य अधिकारियों में उप निरीक्षक समरेन्द्र सिंह को गांधीनगर थाना, एएसआई लिनुस को रक्षित केंद्र, एएसआई परशु राम को एसपी कार्यालय में रीडर-2 तथा एएसआई मनीष तिवारी को लखनपुर थाने में पदस्थ किया गया है। अंबिकापुर शहर में विजिबल पुलिसिंग बढ़ाने, डायल 112 और गश्ती टीमों को अधिक सक्रिय करने तथा सार्वजनिक स्थलों पर गुंडागर्दी करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना इन नए पदस्थ अधिकारियों की पहली प्राथमिकता होगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *