Raipur News: लोधीपारा चौक पर बेहोश होकर गिरी युवती की यातायात पुलिस ने बचाई जान, समय पर अस्पताल पहुंचाया

Sanjay Sahu
Raipur News

Raipur News: रायपुर। यातायात पुलिस ने एक बार फिर मानवीय संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए सड़क पर अचानक बेहोश होकर गिरी युवती की मदद की। पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए युवती को शासकीय वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका तत्काल उपचार शुरू कराया गया।

घटना 31 अगस्त 2026 की रात करीब 8 बजे लोधीपारा चौक की है। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए ड्यूटी पर तैनात निरीक्षक अमित पद्मसाली के साथ आरक्षक रमेंद्र वर्मा और विजय सोनवानी मौजूद थे। इसी दौरान मोवा निवासी एक युवती पैदल लोधीपारा चौक की ओर जा रही थी। अचानक चक्कर आने से वह सड़क पर गिर गई और बेहोश हो गई।

युवती को सड़क पर गिरा देखकर यातायात पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। महिला आरक्षक और आसपास मौजूद लोगों की मदद से युवती को उठाया गया। इसके बाद पुलिसकर्मी उसे अपने शासकीय वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

अस्पताल पहुंचने के बाद पुलिस ने डॉक्टरों से संपर्क कर युवती का तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू कराया। उपचार के बाद युवती को होश आया। इसके बाद पुलिस ने उससे परिजनों की जानकारी ली और उन्हें घटना की सूचना दी।

Raipur News: परिजनों के अस्पताल पहुंचने पर उन्होंने युवती को सुरक्षित पाया और समय पर मदद पहुंचाने के लिए यातायात पुलिस का आभार जताया। यातायात पुलिस ने कहा कि यातायात व्यवस्था संभालने के साथ सड़क पर किसी भी आपात स्थिति में आम नागरिकों की सहायता करना भी पुलिस के कर्तव्यों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस घटना में पुलिस की तत्परता से युवती को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *