बस्तर नक्सली मुठभेड़ : 1 जवान शहीद, 26 नक्सली ढेर…..

नारायणपुर (छत्तीसगढ़): बस्तर नक्सली मुठभेड़ : बस्तर के नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में जवानों ने बड़ी सफलता हासिल की है। कार्रवाई के दौरान 26 नक्सलियों को मार गिराया गया, जबकि इस मुठभेड़ में एक जवान वीरगति को प्राप्त हुआ।

बस्तर नक्सली मुठभेड़ : मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए सुरक्षाबलों ने बताया कि यह ऑपरेशन खुफिया इनपुट के आधार पर शुरू किया गया था। नक्सलियों के गढ़ माने जाने वाले इलाके में सर्चिंग के दौरान दोनों ओर से जमकर फायरिंग हुई। इस दौरान जवानों ने मोर्चा संभालते हुए 26 नक्सलियों को मार गिराया।

मुठभेड़ अब भी जारी है और इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज़ कर दिया गया है। मारे गए नक्सलियों के पास से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई नक्सलियों के नेटवर्क को कमजोर करने में अहम साबित होगी।

प्रदेश के गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय ने शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी है और इस अभियान को सुरक्षाबलों की बड़ी जीत बताया है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories