Wednesday, September 2, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : अस्पताल में चमत्कार: दिल में धँसी गोली निकालकर डॉक्टरों...

CG NEWS : अस्पताल में चमत्कार: दिल में धँसी गोली निकालकर डॉक्टरों ने बचाई मरीज की जान

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर : छाती में गोली लगने के बाद फेफड़ों को चीरते हुए दिल में जा फँस गई गोली को डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल, रायपुर के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट की हार्ट सर्जरी टीम ने सफलतापूर्वक निकाल लिया। यह ऑपरेशन ओपन हार्ट सर्जरी के माध्यम से किया गया और इसे अत्यंत जोखिमपूर्ण व चुनौतीपूर्ण माना गया।

CG NEWS : महाराष्ट्र बॉर्डर क्षेत्र से आए 40 वर्षीय मरीज को गोली लगने के बाद गंभीर हालत में अस्पताल के ट्रॉमा यूनिट में भर्ती किया गया था। जांच में पता चला कि गोली छाती में प्रवेश कर ट्राइकस्पिड वाल्व पार करते हुए दिल के दाहिने कक्ष (राइट वेंट्रिकल) में धँस गई थी। हार्ट सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. कृष्णकांत साहू और उनकी टीम ने सावधानीपूर्वक सर्जरी कर दिल में फंसी गोली को निकालने में सफलता हासिल की और मरीज की जान बचा ली।

CG NEWS : डॉक्टरों का कहना है कि मध्य भारत में संभवतः यह पहला मामला है जहां दिल में गोली फंसने के बाद मरीज का जीवन बचाया गया हो। ऑपरेशन लगभग चार घंटे चला और मरीज को सात यूनिट ब्लड चढ़ाना पड़ा। वर्तमान में मरीज की स्थिति स्थिर है और जल्द ही उसे डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

CG NEWS : इस सफल सर्जरी में हार्ट, चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जन डॉ. कृष्णकांत साहू के साथ कार्डियक एनेस्थेटिस्ट डॉ. संकल्प दीवान, डॉ. बालस्वरूप, परफ्यूजनिस्ट अंकिता और डिगेश्वर, सर्जरी पीजी डॉ. रेशम सिंह, एनेस्थीसिया टेक्नीशियन भूपेंद्र, हरीश तथा नर्सिंग व मेडिकल टीम के अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here