Damoh Looteri Dulhan: लुटेरी दुल्हन गैंग का खुलासा, शादी के 3 दिन बाद दुल्हन फरार, जानिए कैसे हुआ मामले का खुलासा

Sanjay Sahu
Damoh Looteri Dulhan

Damoh Looteri Dulhan: दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह जिले में देहात थाना पुलिस ने फर्जी शादी कराकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, गिरोह का एक अन्य सदस्य इसी तरह के एक मामले में पहले से जेल में बंद है।

शादी के 3 दिन बाद दुल्हन गायब

बांसा तारखेड़ा निवासी रामकौशल विश्वकर्मा ने पुलिस को शिकायत दी थी कि नर्मदा पटेल, नीरज पटेल और मालती पटेल ने उसकी शादी जबलपुर निवासी खुशबू राजपूत से तय कराई थी। 20 अप्रैल को रानगिर मंदिर में शादी हुई। शादी के तीन दिन बाद मालती पटेल दुल्हन की बहन बनकर आई और खुशबू को अपने साथ ले गई। इसके बाद दुल्हन वापस नहीं लौटी।

पीड़ित से लिए 4.10 लाख रुपए

शादी कराने के नाम पर आरोपियों ने रामकौशल से 1.70 लाख रुपए नकद लिए थे। इसके अलावा करीब 2.40 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवर भी लिए गए थे। दुल्हन के वापस नहीं आने और बिचौलियों से संपर्क टूटने के बाद पीड़ित को ठगी का पता चला।

पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा

शिकायत मिलने के बाद सागर नाका चौकी पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश में दबिश दी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने ठगी की बात स्वीकार की है। इसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया।

कई राज्यों में फैला है गिरोह का नेटवर्क

Damoh Looteri Dulhan: पुलिस की जांच में सामने आया है कि गिरोह का नेटवर्क मध्यप्रदेश तक सीमित नहीं है। आरोपियों ने राजस्थान के कोटा समेत कई अन्य राज्यों में भी इसी तरह फर्जी शादी कर लोगों को ठगी का शिकार बनाया है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और इस तरह ठगी के शिकार हुए लोगों की जानकारी जुटा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *