Congress Protest In Bacheli Against NMDC: बचेली में NMDC के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन: भर्ती की मांग, प्रबंधन को 15 दिन का अल्टीमेटम

VIKASH KHALKHO

फकरे आलम खान/दंतेवाड़ा। Nishaanebaz.com-Congress Protest In Bacheli Against NMDC: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले स्थित एनएमडीसी (NMDC) की बचेली और किरंदुल परियोजनाओं में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति की खबर के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी और जिला युवा कांग्रेस ने बचेली में जोरदार प्रदर्शन किया। क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं के समर्थन में उतरे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हनुमान मंदिर से एनएमडीसी चेकपोस्ट तक विशाल रैली निकाली। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने एनएमडीसी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए एल-1, एल-2 सहित विभिन्न रिक्त पदों पर नियमित भर्ती प्रक्रिया तत्काल शुरू करने की मांग रखी।

प्रदर्शन के दौरान एनएमडीसी चेकपोस्ट पहुंचने पर सुरक्षा कारणों से गेट बंद कर दिया गया, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच तीखी धक्का-मुक्की और गहमागहमी की स्थिति निर्मित हो गई। लगभग एक घंटे तक चले हंगामे के बाद एनएमडीसी के मुख्य महाप्रबंधक श्रीधर कोडाली स्वयं धरना स्थल पर पहुंचे।

Read More : घातक घुस के मारेगा’ से सनी देओल करेंगे वापसी! राजकुमार संतोषी के साथ फिर बनेगी हिट जोड़ी

इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने उन्हें सीएमडी के नाम ज्ञापन सौंपते हुए 10 से 15 दिनों के भीतर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने और पुनर्नियुक्ति के फैसले पर रोक लगाने को लेकर ठोस कदम उठाने का अल्टीमेटम दिया।

Read More : Chhattisgarh Tourism Board World Tourism Day Awards 2026: छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’, 10 श्रेणियों में मिलेगा सम्मान

जिला कांग्रेस अध्यक्ष शकील अहमद रिजवी, जिला पंचायत सदस्य व महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव तुलिका कर्मा, सुलोचना कर्मा और जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष गणेश दुर्गा ने कहा कि एनएमडीसी इस क्षेत्र के विकास और आजीविका का मुख्य आधार है। हजारों योग्य स्थानीय युवा लंबे समय से नियमित नौकरी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन प्रबंधन रिक्त पदों पर भर्ती करने के बजाय सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दोबारा मौका दे रहा है। नेताओं ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ यह अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और स्थानीय प्रतिभाओं को प्राथमिकता मिलना जरूरी है।

Read More : CM Yogi Adityanath: CM योगी का अधिकारियों को सख्त संदेश, 5 साल से पुराने मामले अभियान चलाकर निपटाएं

कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि दिए गए अल्टीमेटम के भीतर मांगें पूरी नहीं की गईं, तो बड़े प्रांतीय नेताओं की मौजूदगी में बचेली-किरंदुल से लेकर जिला स्तर तक व्यापक आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन में वरिष्ठ नेता अवधेश गौतम, सलीम रजा उस्मानी, विमल सलाम, पूजा साव, अविनाश सरकार, विद्या नंद सेन, मनीष भट्टाचार्य, सुनील गाइन, धीरू नाग सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय युवा उपस्थित रहे।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *