रायपुर। CG Police Achievement: देश की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पुलिस अधिकारियों और जवानों का केंद्र सरकार ने बड़ा सम्मान किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) द्वारा घोषित प्रतिष्ठित ‘केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक’ (Union Home Minister’s Dakshata Padak) से छत्तीसगढ़ पुलिस के 15 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नवाजा गया है। यह पदक स्पेशल ऑपरेशन, अपराध जांच (Investigation) और फॉरेंसिक साइंस के क्षेत्र में असाधारण एवं उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए प्रदान किया गया है।
पदक प्राप्तकर्ताओं की सूची में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के युवा अधिकारी और पुलिस अधीक्षक रॉबिंसन गुरिया समेत राज्य पुलिस सेवा के कई वरिष्ठ अधिकारी और मैदानी स्तर पर तैनात जाबांज़ जवान शामिल हैं। देश भर के विभिन्न राज्यों की पुलिस, सीबीआई, सीआरपीएफ, एनआईए और एनसीबी जैसे केंद्रीय संगठनों के साथ छत्तीसगढ़ पुलिस के इस बेहतर प्रदर्शन की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना की गई है।

सम्मानित होने वाले छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अधिकारियों-जवानों की पूरी सूची:
-
रॉबिंसन गुरिया – पुलिस अधीक्षक (IPS)
-
अक्षय प्रमोद साबड़िया – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP)
-
अजय कुमार – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP)
-
सुशील कुमार नायक – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP)
-
आशीष कुमार नेताम – उप पुलिस अधीक्षक (DSP)
-
महेंद्र पोटई – उप निरीक्षक (SI)
-
पुरुषोत्तम कूपल – प्रधान आरक्षक (Head Constable)
-
रामकुमार डारो – प्रधान आरक्षक (Head Constable)
-
भुनश्वर मरकाम – आरक्षक (Constable)
-
जाइणु राम दुग्गा – आरक्षक (Constable)
-
राजेश सलाम – बीएफ सीटी
-
लिखेश्वरी नाग – बीएफडब्ल्यू सीटी
-
चमन लाल – बीएफ सीटी
-
लक्ष्मण राम कोर्रम – सीटी
-
सोमारू राम वड्डे – सीटी
गृह मंत्रालय के अनुसार, इस पदक की शुरुआत पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने और जटिल से जटिल आपराधिक मामलों को सुलझाने, नक्सल विरोधी या विशेष अभियानों को सफलतापूर्वक अंजाम देने तथा वैज्ञानिक जांच तकनीकों को अपनाने वाले जवानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की गई है। 15 अधिकारियों व जवानों को यह सम्मान मिलने से छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में खुशी की लहर है।