Pithora Accident: कार-बाइक की जोरदार टक्कर, पुल से नदी में गिरे दोनों वाहन; एक की मौत, बाइक सवार युवक लापता

Sanjay Sahu
Pithora Accident:

Pithora Accident: पिथौरा। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सांकरा थाना क्षेत्र में जोक नदी के पुराने पुल पर कार और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन पुल से नीचे नदी में जा गिरे। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवक गहरे पानी में लापता बताया जा रहा है। उसकी तलाश में रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

कार में सवार थे चार लोग

जानकारी के मुताबिक, कार में चार लोग सवार थे और सभी रविवार को जोक नदी पार कर रहे थे। इसी दौरान पुराने पुल पर सामने से आ रही बाइक से कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन पुल से नीचे नदी में जा गिरे।

स्थानीय लोगों ने कार सवारों को बाहर निकाला

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से कार में सवार तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

वहीं, बाइक सवार युवक टक्कर के बाद नदी के गहरे पानी में जा गिरा और उसका अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

Pithora Accident: घटना की सूचना मिलते ही सांकरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इसके साथ ही लापता बाइक सवार युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया है। पुलिस और बचाव दल नदी में युवक की तलाश कर रहे हैं। फिलहाल हादसे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है और पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *