Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh Korea Police Transfer List : कोरिया पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी: 59...

Korea Police Transfer List : कोरिया पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी: 59 पुलिसकर्मियों के तबादले, बैकुंठपुर और पटना समेत बदले कई टीआई

RAIPUR POLICE TRANSFER
RAIPUR POLICE TRANSFER

Korea Police Transfer List : बैकुंठपुर/कोरिया (09 फरवरी 2026): कोरिया जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक (SP) रवि कुमार कुर्रे (IPS) ने सोमवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत जिले के निरीक्षक, उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक और आरक्षकों सहित कुल 59 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। इस फेरबदल में जिले के कई महत्वपूर्ण थानों के प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है।

इन महत्वपूर्ण थानों के बदले प्रभारी

तबादला सूची के अनुसार, थानों की कमान में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं:

  1. राजेश तिवारी (उप निरीक्षक): थाना पटना से स्थानांतरित कर अब जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के थाना प्रभारी बनाए गए हैं।
  2. विपिन लकड़ा (निरीक्षक): बैकुंठपुर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी से मुक्त कर अब जिला विशेष शाखा का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
  3. आनंद सोनी (उप निरीक्षक): जिला विशेष शाखा से अब थाना चरचा की कमान संभालेंगे।
  4. प्रमोद पाण्डेय (उप निरीक्षक): चरचा थाना प्रभारी से हटाकर थाना पटना भेजा गया है।
  5. विनोद पासवान (निरीक्षक): साइबर सेल और CCTNS प्रभारी के साथ-साथ अब थाना सोनहत का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

चौकी प्रभारियों में भी बदलाव

प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से चौकियों की जिम्मेदारी में भी आंशिक फेरबदल किया गया है। जगनारायण साहू (सउनि) को बैकुंठपुर से चौकी प्रभारी रामगढ़ नियुक्त किया गया है, जबकि नीलमणी कुजूर को रामगढ़ से थाना बैकुंठपुर भेजा गया है। वहीं, लक्ष्मीचंद कश्यप (सउनि) चरचा से अब चौकी प्रभारी बचरापोड़ी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

आरक्षकों की बड़ी रवानगी

थाना प्रभारियों के अलावा बड़ी संख्या में प्रधान आरक्षक और आरक्षकों को रक्षित केंद्र (लाइन) से थानों और थानों से रक्षित केंद्र भेजा गया है। सूची में महिला आरक्षकों की तैनाती पर भी ध्यान दिया गया है, जिसमें कृष्णकांति कुशवाहा, विनीता राज और सावित्री यादव समेत अन्य को पटना, सोनहत और कंट्रोल रूम में पदस्थ किया गया है।

तत्काल प्रभाव से आमद के निर्देश

पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे ने स्पष्ट किया है कि यह स्थानांतरण प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया है और आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे बिना विलंब किए अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। इस फेरबदल के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग में नई ऊर्जा दिखाई देगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here