MP BJP Meeting: ओरछा में आज से बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक, संगठन से लेकर चुनावी रणनीति पर होगा मंथन

Anuj Nirala

[nishaanebaz.com] MP BJP Meeting: भोपाल: भारतीय जनता पार्टी (BJP) मध्य प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक आज से बुंदेलखंड की धार्मिक नगरी ओरछा में शुरू होने जा रही है। रामराजा सरकार की नगरी में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा का राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व, सरकार के मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी और कार्यसमिति के सदस्य शामिल होंगे।

बैठक का आयोजन बुंदेलखंड स्थित होटल राजमहल/राज विलास में किया जा रहा है। दो दिनों तक चलने वाली इस बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार, प्रशिक्षण, आगामी कार्यक्रमों और राजनीतिक रणनीति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।

संगठन की मजबूती और बूथ सशक्तिकरण पर फोकस

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत मंथन किया जाएगा। पार्टी की जमीनी पकड़ को और मजबूत करने, बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय करने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने पर विशेष जोर रहेगा।.

Indore Crime: इंदौर में बुजुर्ग की सेवा के नाम पर चोरी, केयरटेकर ने उड़ाए लाखों के जेवर; पुलिस ने दबोचा

इसके अलावा ‘समरसता का संकल्प’ और ‘विकसित भारत 2047’ जैसे विषय भी बैठक के एजेंडे में शामिल हैं। पार्टी के प्रशिक्षण कार्यक्रमों और संगठन विस्तार को लेकर भी वरिष्ठ नेताओं की ओर से मार्गदर्शन दिया जाएगा।

ध्वजारोहण से शुरू होगा कार्यक्रम

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का कार्यक्रम सुबह करीब 9 बजे अल्पाहार और रजिस्ट्रेशन के साथ शुरू होगा। इसके बाद ध्वजारोहण और प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ता और नेता प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण भी करेंगे।

इसके बाद सुबह 11:30 बजे उद्घाटन सत्र आयोजित किया जाएगा। उद्घाटन सत्र के बाद राजनीतिक प्रस्ताव और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा होगी। बैठक के दौरान पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

रामराजा मंदिर के दर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम

दो दिवसीय बैठक के दौरान पार्टी नेताओं के लिए ओरछा के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को ध्यान में रखते हुए विशेष कार्यक्रम भी रखे गए हैं। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ श्री रामराजा मंदिर के दर्शन का कार्यक्रम निर्धारित है।

ओरछा में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित किए जाने को पार्टी के लिए संगठनात्मक और राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बुंदेलखंड क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों और संगठन को लेकर भी बैठक में चर्चा होने की संभावना है।

प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व रहेगा मौजूद

बैठक में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इनमें राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल प्रमुख रूप से शामिल हैं।

Raisen Road Accident: रायसेन में दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, एक परिवार के पांच लोग घायल; इनोवा चालक फरार

इसके अलावा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय कार्यालय प्रभारी एवं सांसद तरुण चुघ, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला सहित कई वरिष्ठ नेता बैठक में मौजूद रहेंगे।

कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी होंगे शामिल

बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लालसिंह आर्य, राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद गजेंद्र पटेल, केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार और दुर्गादास उईके, केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर, राष्ट्रीय प्रकोष्ठ संयोजक एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा, राष्ट्रीय मंत्री एवं सांसद कविता पाटीदार और राष्ट्रीय मीडिया सहसंयोजक आशीष उषा अग्रवाल सहित अन्य नेता भी शामिल होंगे।इसके साथ ही प्रदेश सरकार के मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, संभाग प्रभारी और विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष भी बैठक में हिस्सा लेंगे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *