कोरबा। Nishaanebaz.com-Korba Dadar Nala Accident: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मूसलाधार बारिश के बाद नदी-नाले उफान पर हैं। शहर के दादर नाले में आए तेज उफान के बीच एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। उफनते नाले को पार करने की कोशिश में तीन युवकों से भरी एक स्कॉर्पियो कार पानी के तेज बहाव में बह गई। घटना का एक दिल दहला देने वाला लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में हुई भारी बारिश के बाद दादर नाले में पानी का स्तर और बहाव बेहद तेज हो गया था। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो कार में सवार तीन युवक नाले के पास पहुंचे। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पानी का भयावह रूप देखकर युवकों को नाला पार करने से बार-बार रोका और चेतावनी दी, लेकिन वाहन सवारों ने चेतावनियों को नजरअंदाज करते हुए कार को नाले के बीच में उतार दिया।
जैसे ही स्कॉर्पियो नाले के सबसे तेज बहाव वाले हिस्से में पहुंची, पानी के भीषण दबाव के कारण वाहन ने अपना संतुलन खो दिया और नाले के बहाव के साथ बहने लगा। घटना के बाद नाले के दोनों छोर पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। लगभग आधे घंटे तक स्कॉर्पियो कार उफनते पानी के बीच बहती और तैरती रही। इस दौरान गाड़ी में सवार तीनों युवक अपनी जान बचाने के लिए कार के ऊपर नजर आए।कोरबा: उफनते दादर नाले को पार करने की कोशिश में बही स्कॉर्पियो, स्थानीय लोगों ने बहते वाहन में सवार 3 युवकों की बचाई जान।
कोरबा: उफनते दादर नाले को पार करने की कोशिश में बही स्कॉर्पियो, स्थानीय लोगों ने बहते वाहन में सवार 3 युवकों की बचाई जान।#Korba #CGRain #KorbaNews pic.twitter.com/ZplZqzDKu5
— Nishaanebaz.com (@nishaanebaz_com) August 29, 2026
मंजर बेहद खौफनाक था और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। हालांकि, मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने अदम्य साहस और तत्परता का परिचय दिया। लोगों ने तुरंत रस्सियों और संसाधनों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद गाड़ी पर फंसे तीनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तेज बहाव के बीच स्कॉर्पियो को बहते हुए साफ देखा जा सकता है। गनीमत रही कि समय रहते तीनों युवकों को सुरक्षित बचा लिया गया, जिससे एक बड़ी जनहानि होने से टल गई। प्रशासन ने मानसून के दौरान उफनते नदी-नालों को पार न करने और सतर्कता बरतने की अपील की है।





