Thursday, August 27, 2026
Home Chhattisgarh Gaurela-Pendra-Marwahi: पटवारी पर लोहे की रॉड से हमला, काम नहीं करने और...

Gaurela-Pendra-Marwahi: पटवारी पर लोहे की रॉड से हमला, काम नहीं करने और पैसे वापस न लौटाने का आरोप; VIDEO वायरल

Gaurela-Pendra-Marwahi
Gaurela-Pendra-Marwahi

Gaurela-Pendra-Marwahi: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के दानिकुंडी में पटवारी पर लोहे की रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कार्यालय में घुसकर एक युवक ने पटवारी पर रॉड से हमला कर दिया। हमले में पटवारी के सिर पर गंभीर चोट आई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, दानिकुंडी के हल्का नंबर-26 में पदस्थ पटवारी शुद्दू राम कोल अपने कार्यालय में शासकीय काम कर रहे थे। इसी दौरान प्रकाश गोंड वहां पहुंचा। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर युवक ने कार्यालय में रखी लोहे की रॉड उठाई और पटवारी के सिर पर हमला कर दिया।

पैसे लेने के बाद काम नहीं करने का आरोप

वायरल वीडियो में आरोपी प्रकाश गोंड पटवारी पर काम के बदले पैसे लेने का आरोप लगाते हुए दिखाई दे रहा है। उसका कहना है कि पटवारी पिछले तीन साल से उसका काम नहीं कर रहा था और कथित तौर पर लिए गए पैसे भी वापस नहीं कर रहा था। इसी बात को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

हमले के बाद लहूलुहान हुए पटवारी

हमले में पटवारी शुद्दू राम कोल के सिर पर गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया और घायल पटवारी को उपचार के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

Gaurela-Pendra-Marwahi: पुलिस ने शुरू की जांच

Gaurela-Pendra-Marwahi: घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वायरल वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here