Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर राखी बांधते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, शुभ मुहूर्त भी कर लें नोट

Sanjay Sahu
Raksha Bandhan 2026:

Raksha Bandhan 2026: इस बार रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त को मनाया जाएगा। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस दिन बहनें भाई की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और सफलता की कामना करते हुए उसकी कलाई पर रक्षासूत्र यानी राखी बांधती हैं। वहीं भाई अपनी बहन की जीवनभर रक्षा करने का संकल्प लेता है।

Raksha Bandhan 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, रक्षाबंधन सावन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पूजा और राखी बांधने का कार्य शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम और मजबूती बनी रहती है।

राखी बांधते समय इन 7 बातों का रखें ध्यान

1. सही दिशा में बैठें

राखी बंधवाते समय भाई का मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर होना शुभ माना जाता है। वहीं बहन का मुख पश्चिम दिशा की ओर होना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भाई को दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके बैठने से बचना चाहिए।

2. सिर ढककर करें पूजा

राखी बांधते समय भाई और बहन दोनों का सिर कपड़े या रुमाल से ढका होना चाहिए। धार्मिक कार्यों के दौरान सिर ढकना शुभ माना जाता है।

3. रोली-चंदन और अक्षत का तिलक लगाएं

राखी बांधने से पहले बहन भाई के माथे पर रोली और चंदन का तिलक लगाए। इसके बाद अक्षत यानी अखंडित चावल लगाए जाते हैं। ध्यान रखें कि तिलक में इस्तेमाल किए जाने वाले चावल टूटे हुए न हों।

4. भाई की दाहिनी कलाई पर बांधें राखी

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शुभ कार्यों और रक्षा सूत्र के लिए दाहिना हाथ पवित्र माना जाता है। इसलिए भाई की दाहिनी कलाई पर ही राखी बांधना शुभ माना जाता है।

5. राखी में लगाएं तीन गांठें

राखी बांधते समय तीन गांठें लगाना शुभ माना जाता है। मान्यता के अनुसार ये तीन गांठें ब्रह्मा, विष्णु और महेश यानी त्रिदेव का प्रतीक होती हैं।

6. आरती के बाद कराएं मुंह मीठा

राखी बांधने के बाद भाई की आरती उतारें। इसके बाद उसे मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराएं। धार्मिक मान्यता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा और बुरी नजर से रक्षा होती है।

7. शुभ मुहूर्त में ही बांधें राखी

रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व माना जाता है। इसलिए बहनों को कोशिश करनी चाहिए कि वे निर्धारित शुभ समय में ही भाई की कलाई पर राखी बांधें।

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन 2026 का शुभ मुहूर्त

इस बार रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 57 मिनट से लेकर सुबह 9 बजकर 48 मिनट तक बताया गया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *