[Nishaanebaz News] Mp News:राजू बैरागी \रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। उमरावगंज थाना क्षेत्र की खरबई पुलिस चौकी अंतर्गत सेहतगंज घाट के पास जेसीबी मशीन और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
घटना के बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर खरबई पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए रायसेन जिला अस्पताल पहुंचाया।
टक्कर इतनी तेज कि सड़क पर गिर पड़े दोनों युवक
जानकारी के मुताबिक, सेहतगंज के पास सड़क पर जेसीबी मशीन और मोटरसाइकिल के बीच अचानक जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायलों की मदद की और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।
रायसेन जिला अस्पताल से भोपाल रेफर
पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल रायसेन जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दोनों को भोपाल रेफर कर दिया।फिलहाल दोनों युवकों का भोपाल में इलाज कराया जा रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि जेसीबी और बाइक के बीच टक्कर किन परिस्थितियों में हुई।हादसे के कारण सड़क पर कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ जमा रही। पुलिस ने मामले से जुड़े तथ्यों और प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है।फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही दुर्घटना की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।





