Tuesday, August 18, 2026
Home Chhattisgarh Raigarh Crime News: रायगढ़ में शराब दुकान के बाहर चली गोली, गार्ड...

Raigarh Crime News: रायगढ़ में शराब दुकान के बाहर चली गोली, गार्ड के पेट में लगी; CCTV फुटेज से आरोपी की तलाश तेज

Raigarh Crime News
Raigarh Crime News

Raigarh Crime News: रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शराब दुकान के बाहर फायरिंग का मामला सामने आया है। पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के गेरवानी स्थित शासकीय देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान में एक युवक ने गोली चला दी। गोली लगने से वहां तैनात निजी सुरक्षा गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है।

Raigarh Crime News: गाली-गलौज के बाद युवक ने चलाई गोली

Raigarh Crime News: घटना 17 अगस्त 2026 की रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। ईगल हंटर सॉल्यूशन लिमिटेड के तहत सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात 43 वर्षीय चन्द्रशेखर पटेल ड्यूटी पर मौजूद था।

Raigarh Crime News: पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, एक युवक शराब दुकान के सामने पहुंचा और अपने दोस्त के साथ मारपीट को लेकर गाली-गलौज करने लगा। गार्ड ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने कथित तौर पर उसे जान से मारने की धमकी दी और अचानक गोली चला दी। गोली सीधे गार्ड के पेट में जा लगी।

Raigarh Crime News: गोली लगने के बाद पीछे छिपकर दी सूचना

फायरिंग में घायल चन्द्रशेखर ने किसी तरह आहाता के पीछे जाकर खुद को सुरक्षित किया। इसके बाद उसने अपने साथियों और डायल 112 को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए भेजा गया।

Raigarh Crime News: CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

Raigarh Crime News: घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में पूंजीपथरा टीआई रामकिंकर यादव और साइबर टीआई विजय चेलक अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।

Raigarh Crime News: घायल गार्ड की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 206/2026 दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए CCTV फुटेज के साथ मुखबिर तंत्र की भी मदद ली जा रही है। संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी की तलाश की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here