Tuesday, August 18, 2026
Home Chhattisgarh Lormi news:अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी से परेशान थे पति-पत्नी, युवक...

Lormi news:अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी से परेशान थे पति-पत्नी, युवक की हत्या कर शव फेंका; दोनों गिरफ्तार

Lormi news
Lormi news

Lormi news: लोरमी। मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चिल्फी थाना पुलिस ने मामले में आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी और कथित ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर दोनों ने युवक की हत्या की साजिश रची थी।

घटना डिंडौरी चौकी क्षेत्र के घानाघाट गांव की है। यहां 30 जुलाई की रात 24 वर्षीय अरूण पटेल उर्फ वेद प्रसाद पटेल का शव एक घर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंगेली एसएसपी भोजराम पटेल के निर्देशन में चिल्फी थाना पुलिस और डिंडौरी चौकी की टीम ने जांच शुरू की।

Lormi news: महाराष्ट्र में बने थे संबंध

Lormi news: पुलिस जांच में सामने आया कि करीब तीन साल पहले अरूण पटेल, मुकेश पटेल और उसकी पत्नी मनीषा पटेल मजदूरी के सिलसिले में महाराष्ट्र गए थे। तीनों एक ही कमरे में रहते थे। इसी दौरान अरूण और मनीषा के बीच कथित रूप से संबंध बन गए। पुलिस के अनुसार, इसी दौरान अरूण ने महिला का एक अश्लील वीडियो बना लिया था।

Lormi news: वीडियो वायरल करने की धमकी का आरोप

Lormi news: पुलिस के मुताबिक, गांव लौटने के बाद अरूण कथित वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मनीषा को परेशान कर रहा था। महिला ने इसकी जानकारी अपने पति मुकेश को दी। दोनों ने अरूण को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं माना तो कथित तौर पर उसकी हत्या की योजना बनाई।

दूध में नींद की दवा मिलाकर पिलाई

पुलिस के अनुसार, योजना के तहत पति-पत्नी ने अरूण को अपने घर बुलाया। आरोप है कि दूध में नींद की दवा मिलाकर उसे पिला दी गई। उसके बेहोश होने के बाद दोनों ने गमछे से उसका गला घोंट दिया। हत्या के बाद शव को घर के बाहर फेंक दिया गया।

Lormi news: मोबाइल और गमछा नदी में फेंका

Lormi news: साक्ष्य छिपाने के लिए आरोपियों ने मृतक का मोबाइल फोन और हत्या में इस्तेमाल किया गया गमछा मनियारी नदी में फेंक दिया। पुलिस ने जांच के दौरान मामले की कड़ियां जोड़ते हुए मुकेश पटेल और मनीषा बाई पटेल को गिरफ्तार किया। दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here