HomeChhattisgarhKhairagarh Matrimonial App Fraud: जीवनसाथी ऐप पर 'रोहित' बन शादी का दिया...

Khairagarh Matrimonial App Fraud: जीवनसाथी ऐप पर ‘रोहित’ बन शादी का दिया झांसा, युवती से ₹1.67 लाख ठगने वाला आरोपी कोरबा से गिरफ्तार

Date:

Related stories

खैरागढ़ [Nishanebaaz News]Khairagarh Matrimonial App Fraud। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के छुईखदान थाना क्षेत्र से ऑनलाइन ठगी और ब्लैकमेलिंग का एक मामला सामने आया है। मैट्रिमोनियल साइट ‘जीवनसाथी ऐप’ पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर एक युवती को शादी का झांसा देने और उससे ₹1,67,000 की ठगी करने वाले आरोपी को छुईखदान पुलिस ने कोरबा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) रूपेश डांडे ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि छुईखदान थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता के अनुसार, जीवनसाथी ऐप के जरिए उसकी पहचान रोहित यादव नाम के व्यक्ति से हुई थी, जिसने उससे शादी करने की बात कही। बातचीत और जान-पहचान बढ़ने के दौरान आरोपी ने पीड़िता की व्यक्तिगत जानकारियां और तस्वीरें हासिल कर लीं। इसके बाद जुलाई से अगस्त महीने के बीच आरोपी ने पीड़िता को उसकी निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी और डर दिखाकर किस्तों में फोन के माध्यम से ₹1,67,000 वसूल लिए।

युवती की शिकायत पर छुईखदान पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(2) और 318(4) के तहत मामला दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस टीम को आरोपी की लोकेशन कोरबा में मिली, जिसके बाद एक विशेष टीम भेजकर दबिश दी गई और आरोपी को धर दबोचा गया।

पकड़े गए आरोपी की पहचान 31 वर्षीय रोहित यादव के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिलासपुर का रहने वाला है और कोरबा में छिपा हुआ था। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल सामान जब्त किया है और उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here