Bemetara CMHO: CMHO को हटाने की मांग पर CHO संघ का अल्टीमेटम: कार्रवाई नहीं हुई तो 18 अगस्त को कलेक्टर कार्यालय का घेराव

0
449
Bemetara CMHO
Bemetara CMHO

Bemetara CMHO: बेमेतरा: जिला बेमेतरा में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) से संबंधित विभिन्न शिकायतों तथा महिला कर्मचारियों से जुड़े गंभीर आरोपों के संबंध में प्रदेश सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ, छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने आज नवागढ़ विधायक एवं खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल जी तथा साजा विधायक श्री ईश्वर साहू जी से मुलाकात की।

Bemetara CMHO: प्रतिनिधिमंडल ने दोनों जनप्रतिनिधियों को पूरे प्रकरण से विस्तारपूर्वक अवगत कराते हुए CHO संवर्ग द्वारा पूर्व में शासन-प्रशासन को सौंपे गए शिकायत ज्ञापन में उल्लेखित विभिन्न बिंदुओं की जानकारी दी। संघ ने जिला स्तर पर CHO कर्मचारियों के साथ कथित मानसिक, प्रशासनिक एवं आर्थिक दबाव, समीक्षा बैठकों में कथित अभद्र व्यवहार तथा महिला कर्मचारियों से संबंधित शिकायतों की निष्पक्ष जांच की आवश्यकता पर जोर दिया।

Bemetara CMHO: संघ ने दोनों विधायकों से CMHO बेमेतरा को वर्तमान पद से हटाकर निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच प्रारंभ कराने तथा मामले में आवश्यक प्रशासनिक हस्तक्षेप किए जाने का अनुरोध किया।

प्रतिनिधिमंडल की बातों को दोनों विधायकों ने गंभीरता से सुना तथा मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए सकारात्मक आश्वासन दिया। साथ ही स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष भी प्रकरण रखने एवं आवश्यक हस्तक्षेप कराने की बात कही गई। संघ ने उम्मीद जताई कि जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप से मामले में शीघ्र एवं निष्पक्ष कार्रवाई होगी।

Bemetara CMHO: समय सीमा में कार्रवाई नहीं हुई तो 18 अगस्त को कलेक्टर कार्यालय का घेराव

प्रदेश सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल कुमार ने कहा कि संघ द्वारा शासन-प्रशासन से पूर्व में ही निर्धारित समय सीमा में CMHO बेमेतरा को हटाकर शिकायतों की निष्पक्ष जांच प्रारंभ कराने की मांग की गई है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर CMHO बेमेतरा को हटाने एवं शिकायतों की निष्पक्ष जांच प्रारंभ करने के संबंध में प्रभावी कार्रवाई नहीं होती है, तो 18 अगस्त 2026 को महिला कर्मचारियों के सम्मान, सुरक्षा एवं गरिमा के समर्थन में बेमेतरा जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

Bemetara CMHO: इसके साथ ही संघ द्वारा पुलिस अधीक्षक, बेमेतरा को ज्ञापन सौंपकर शिकायत में वर्णित आरोपों के संबंध में FIR दर्ज कर निष्पक्ष कानूनी जांच की मांग भी की जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल कुमार ने कहा कि संघ का उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष को पूर्वाग्रह के आधार पर दोषी ठहराना नहीं है। संघ की मांग केवल निष्पक्ष जांच, महिला कर्मचारियों की गरिमा एवं सुरक्षित कार्य वातावरण तथा CHO संवर्ग के सम्मान को सुनिश्चित कराने की है।

Bemetara CMHO: उन्होंने कहा कि यदि जांच में लगाए गए आरोप सत्य पाए जाते हैं, तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार कठोर विभागीय एवं वैधानिक कार्रवाई की जानी चाहिए।

Bemetara CMHO: संघ ने शासन-प्रशासन से पुनः आग्रह किया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए निर्धारित समय सीमा में ठोस एवं निष्पक्ष कार्रवाई प्रारंभ की जाए, ताकि कर्मचारियों को आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए विवश न होना पड़े।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here