Gariaband News: भूतेश्वरनाथ से लौट रही श्रद्धालुओं की बस पुल में धंसी: सामने से आ रहे वाहन को साइड देने के दौरान हादसा, राहगीर घायल; लंबा जाम

0
43
Gariaband News
Gariaband News

Gariaband News: गरियाबंद। जिले के मरौदा गांव स्थित प्रसिद्ध भूतेश्वरनाथ धाम से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही बस हादसे का शिकार हो गई। घटना भकुर्रा मार्ग के पास एक पुल पर हुई। बताया जा रहा है कि सामने से आ रहे वाहन को साइड देने के दौरान बस सड़क से नीचे उतर गई और उसका अगला पहिया पुल के किनारे धंस गया। हादसे में सड़क किनारे चल रहा एक राहगीर बस की चपेट में आकर घायल हो गया।

Gariaband News: पुल के किनारे धंसा बस का अगला पहिया

Gariaband News: जानकारी के मुताबिक, बस रायपुर से श्रद्धालुओं को लेकर भूतेश्वरनाथ धाम गई थी। वापसी के दौरान भकुर्रा मार्ग स्थित पुल के पास सामने से एक वाहन आ गया। उसे रास्ता देने के प्रयास में बस का अगला पहिया सड़क से नीचे उतरकर पुल के किनारे धंस गया। टक्कर के दौरान बस का सामने का कांच भी टूट गया। हादसे के वक्त बस में 54 श्रद्धालु सवार थे। गनीमत रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

Gariaband News: बस की चपेट में आया राहगीर

हादसे के दौरान सड़क किनारे चल रहा एक व्यक्ति बस की चपेट में आ गया, जिससे वह घायल हो गया। सूचना मिलने पर डायल-112 की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

Gariaband News: हादसे के बाद सड़क पर लगा लंबा जाम

बस के पुल के पास फंसने के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने यातायात व्यवस्था संभालने की कोशिश शुरू की। करीब एक घंटे बाद भी सड़क पर यातायात पूरी तरह सामान्य नहीं हो सका था।

जाम के कारण भूतेश्वरनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। सावन माह के दूसरे सोमवार से पहले बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम की ओर रवाना हो रहे हैं। यातायात बाधित होने के कारण कई महिलाएं सड़क किनारे बैठकर जाम खुलने का इंतजार करती नजर आईं। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम बस को पुल से सुरक्षित निकालने और मार्ग पर यातायात बहाल करने में जुटी हुई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here