Baloda Bazar News: दो सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशभर के पटवारी हड़ताल पर, पदोन्नति और वेतन विसंगति दूर करने की मांग

Sanjay Sahu
Baloda Bazar News

Baloda Bazar News: बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ में दो सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को प्रदेशभर के पटवारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पटवारियों ने भी जिला मुख्यालय के दशहरा मैदान में प्रदर्शन कर शासन के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।

पटवारियों की प्रमुख मांग है कि राजस्व निरीक्षक (RI) और नायब तहसीलदार के पदों पर पदोन्नति में वरिष्ठता और विभागीय परीक्षा के आधार पर 50-50 प्रतिशत पद आरक्षित किए जाएं। इसके साथ ही लंबे समय से चली आ रही वेतन विसंगति को भी दूर करने की मांग की गई।

Baloda Bazar News: पटवारी संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में राजस्व निरीक्षकों के बड़ी संख्या में पद खाली हैं, लेकिन वर्ष 2013 के बाद से पटवारियों का पदोन्नति नहीं हुई है। इससे कर्मचारियों में निराशा है। उनका कहना है कि विभागीय परीक्षा और वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति की व्यवस्था लागू कर योग्य कर्मचारियों को अवसर दिया जाना चाहिए।

संघ ने यह भी कहा कि वर्तमान वेतनमान में मौजूद विसंगतियों को दूर किया जाए, ताकि पटवारियों को उनके कार्य के अनुरूप वेतन मिल सके। पटवारी संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो प्रांतीय स्तर पर बैठक कर आंदोलन की आगामी रणनीति तय की जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *